Bhojpuri Holi Song 2022 डिंपल संग जमकर खेली होली, भोजपुरी गाना ‘रंग मरचाई’ यूट्यूब पर ट्रेंड

0
1053
Bhojpuri Holi Song 2022

Bhojpuri Holi Song 2022 डिंपल संग जमकर खेली होली, भोजपुरी गाना ‘रंग मरचाई’ यूट्यूब पर ट्रेंड

आज समाज डिजिटल, मुंबई:

Bhojpuri Holi Song 2022 : भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनका कोई भी गाना आता है तो वायरल हो जाता है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ जमकर होली खेली है और उनका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, ये मामला कोई रियल का नहीं है बल्कि रील का है। इनका म्यूजिक वीडियो रंग मरचाई लेखा लागे हाल ही में रिलीज किया गया है। (Bhojpuri Holi Song 2022) इसे एक ही दिन में दो मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को यूट्यूब पर ट्रैंड भी कर रहा है।

दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के गाने रंग मरचाई लेखा लागे को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है। उनके वीडियो को खबर लिखे जाने तक 23 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 45 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।(Bhojpuri Holi Song 2022)  इतना ही नहीं वीडियो यूट्यूब पर 18वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। उनके इस गाने को होली के मौके पर रिलीज किया गया है। गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

जीजा-साली के रोल में आ रहे नजर

वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रितेश पांडे और डिंपल सिंह जीजा-साली के रोल में नजर आ रहे हैं। इनके बीच जीजा साली की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। जीजा के किरदार में रितेश काफी शरारती नजर आ रहे हैं। एक्टर को इसमें डिंपल को खूब छेड़ते हुए देखा जा सकता है। जीजा-साली की नोकझोंक सभी को खूब पसंद आ रही है।

डार्क नीले कलर में एक्ट्रेस लग रही प्यारी

गाने में एक्ट्रेस डार्क नीले कलर के लहंगे में बेहद ही प्यारी नजर आ रही हैं और वहीं, रितेश को सफेद कुर्ता और जींस में देखा जा सकता है।(Bhojpuri Holi Song 2022) उनका लिवाज और मिजाज दोनों ही होली वाला देख सकते हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। अब अगर रितेश पांडे के गाने रंग मरचाई लेखा लागे के मेकिंग की बात की जाए तो रितेश पांडे से साथ शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है

गाना हो रहा वायरल

शिल्पी राज की भोजपुरिया दर्शकों के बीच शानदार फैम फॉलोइंग है। वो कोई भी गाना गाती हैं तो वायरल होना तो तय है। उनको किसी भी गाने में लेकर आने का मतलब है हिट। खैर, म्यूजिक वीडियो को एक्ट्रेस डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स मांजी मीत ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे हैं। वीडियो का डायरेक्शन लवकेश विश्वकर्मा ने किया है।

धमाल मचा रहे रितेश पांडे

भोजपुरी में एक के बाद एक धमाल मचा रहे रितेश पांडे ने जा ए चन्दा, हेलो कौन, लौंडिया लंदन से लाएंगे सहित तमाम सुपरहिट व धमाकेदार गानों से अपने दर्शकों व फैंस का दिल जीत रहे हैं।

SHARE