भिवानी: आंतरिक स्वच्छता के प्रति महिलाएं रहें हमेशा सजग: प्रिया

0
284
Addressing women at the event
Addressing women at the event

पंकज सोनी, भिवानी:

आंतरिक स्वच्छता के प्रति महिलाओं को हमेशा जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि आंतरिक स्वच्छता नहीं रखने की वजह से संक्रमण की संभावनाएं बनी रहती हैं। महिलाओं की जागरूकता ही इस तरह की परेशानियों से उन्हें बचा सकती है। यह बात यूथ अनबिटेबल संस्था की संस्थापक अध्यक्ष प्रिया असीजा ने शुक्रवार को बावड़ीगेट क्षेत्र स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। वहीं कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अमित गाबा व यूनिचार्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का भी सहयोग रहा। उन्होंने इस मौके पर महिलाओं को 200 सैनिट्री पेड भी वितरित किए। इस मौके पर महिलाओं ने भी आंतरिक स्वच्छता से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका जवाब देते हुए प्रिया असीजा ने महिलाओं में चिड़चिड़ापन और संकुचित विचार से संबंधित सुझाव भी दिए। इस मौके पर बावड़ीगेट, तेलीवाड़ा व आसपास क्षेत्र की महिलाओं की हिस्सेदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कार्यकर्ता पुष्पा का भी अहम योगदान रहा।

SHARE