भिवानी: छोटी काशी के विकास के लिए संकल्पबद्ध : पुष्पा

0
352
bhiwani
bhiwani
पंकज सोनी, भिवानी:
हमारी छोटी कांशी के विकास के लिए भाजपा संकल्पबद्ध है और हम सब मिलकर इसे पूरा करेंगे। यह बात भाजपा नेत्री पुष्पा कौशिक ने खाड़ी मौहल्ला में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। पुष्पा कौशिक ने दावा किया कि भाजपा शासन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी के लिए खजाने का मुंह खोल रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र कौशिक ने व पुष्पा कौशिक का खाड़ी मौहल्ला की कुम्हारों की गली  में स्वागत किया। विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि यहां जो पानी की समस्या है उसको जल्द ही दूर करेंगे और समान विकास के रास्ते पर चलते हुए बिजली, पानी और सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा के सभी बड़े व छोटे कार्यकत्र्ता जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं।

भाजपा नेत्री पुष्पा कौशिक ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान के लिए हरियाणा सरकार ने काफि योजनाए चलाई है। जिससे हमें लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 व 2021 के साल में कोरोना की वजह से सबके घरों में आर्थिक संकट आया है। जिसका हरियाणा व भारत सरकार के खजाने पर असर पड़ा है लेकिन हमारे घर का खर्चा चलता रहा है। वैसे ही सरकारों का खर्चा चलता रहा है। इसलिए सरकार को पैसा जुटाने में तकलीफ आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता के लिए सबसे पहले देश ही उसके बाद पार्टी ने इसलिए देश के विकास के लिए वे कभी पीछे नहीं हटते है और वो अपने परिवार की तरह ही देश को मानते है। कार्यक्रम में रामफल व कुलदीप सिंहमार दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महासंपर्क अभियान के जिला प्रमुख रमेश पचेरवाल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला प्रमुख केके ग्रोवर, सतपाल यादव, रामनरेश ग्रेवाल, नरेश मोखरवाल, जयबीर शर्मा, अनिल यादव, संजय शर्मा व सीमा मुदगिल ने भी अपने  विचार रखे।

SHARE