- आज तक के इतिहास में केवल भाजपा ने ही जनता से किए हर वादे को किया पूरा : मोहित चौधरी
(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने कहा कि आज केंद्र की मोदी व प्रदेश की सैनी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग में खुशी है तथा देश व प्रदेश तरक्की के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में केवल हरियाणा ही ऐसा प्रांत है, जहां वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को सबसे अधिक पेंशन मिल रही है।
युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी शनिवार को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सिवानी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। यह जानकारी सांसद चौ. धर्मबीर सिंह जी के मीडिया प्रभारी प्रविंद्र मांढ़ी ने देते हुए बताया कि मोहित चौधरी ने शनिवार को गैंडावास, बख्तावरपुरा, मोहिला, गढ़वा, खरखड़ी, शेरपुरा, कालौद, गुढा, घंघाला, बुधशैली, सैनीवास, लीलस, ढ़ाणी सालयावाली, देवसर, कीकराल आदि गांवों में धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकत्तर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकत्तर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने कहा कि देश-प्रदेश के आज तक के इतिहास में केवल भाजपा ने ही जनता से किए हर वायदे को पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी वही घोषणा करते हैं, जो पूरी हो सकती है और उसके पूरा होने में कोई तकनीकी अथवा आर्थिक बाधा ना हो। इस अवसर पर जिला परिषद वाईस चेयरमैन संजय जांगड़ा, उमेद मतानिया, कुलदीप महला, सुभाष जोधकरण, जेपी बराला, सुनील सूरा, रोशन यादव, शमशेर पंघाल, हरिराम गोलपुरा, धर्मसेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन लक्ष्मणपुरा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रमों में सभी संबंधित गांवों के सरपंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढकऱ भागीदारी की।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा संकल्प रथ यात्रा पहुंची बवानीखेड़ा, हुआ जोरदार स्वागत