Bhiwani News : अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज बने ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष

0
62
Bhiwani News : अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज बने ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष
ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते।

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय महम रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं श्री हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट समिति के सदस्य शिलकराम शर्मा ने ट्रस्टियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों तथा सभी सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद पंडित मांगेराम शर्मा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

बच्चों की शिक्षा, संस्कृत और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु बनाए गए आश्रम के बारे में पूरी जानकारी दी

बैठक में उन्होंने विद्या मार्तंडेय पंडित सीताराम शास्त्री द्वारा 100 वर्ष पूर्व समाज के निमित्त बच्चों की शिक्षा, संस्कृत और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु बनाए गए आश्रम के बारे में पूरी जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए मुंढाल निवासी ट्रस्टी भूपेंद्र भारद्वाज को सर्व सहमति से ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा जल्द अपनी कार्यकारिणी बनाकर आश्रम संभालने को कहा समिति सदस्यों एवं सभी सामाजिक संगठनों ने संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में ब्रांड बनाने में पूरी मदद का भरोसा दिया।

इस अवसर पर प्रधान रामकिशन शर्मा, तारकेश्वर कौशिक, महेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, प्रधान सुभाष शर्मा, विनोद धारेडू, मनोज वशिष्ठ, देवानंद रबला, अरविन्द बामला, राकेश गौड़, चंद्रभान धारेडू, रामोतार नोरंगाबाद, रामोतार शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अनिल वत्स, जयवीर शर्मा बापोडा, कुलदीप हाडोदिया, सोनू बजीना, अनिल रानीला, महेंद्र कौशिक, लीलू नाथवास, महेंद्र कौशिक, साधुराम धारेडू, अनूप धनाना, गौरव शर्मा, राजेश कुसुंभी, धीरज बापोडा, शुभम शर्मा, योगी पंडित, डा. सत्यवीर कौशिक, विवेक उमरावत, डा. मनोज कितलाना, मांगे राम अजीतपुर, गोपाल, काला धारेडू, नित्या नंद खरकिया, रघुवीर शर्मा, रमेश गुजरानी, पवन बापोडा, रघुवीर शर्मा, अनूप धनाना, सतबीर सरपंच आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : सांसद के सुपुत्र व युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याएं