Bhiwani News : आदर्श महिला महाविद्यालय ने युवा महोत्सव में बाजी मारी

0
251
Adarsh ​​Mahila Mahavidyalaya wins youth festival
यूथ फेस्टिवल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्रा

(Bhiwani News) भिवानी। स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा दादरी में आयोजित युवा महोत्सव उत्कर्ष में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 21 पुरस्कार जीते, जिनमें 8 प्रथम स्थान, 11 द्वितीय स्थान और 2 तृतीय स्थान शामिल हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं को सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय की छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व क्षण और छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से व्यक्ति और समाज दोनों को लाभ होता है। यह व्यक्तिगत विकास, सामाजिक एकता, और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि कलाओं का प्रदर्शन करने से सृजनात्मक और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहन मिलता है जिससे आत्मविश्वास व आत्म सम्मान बढ़ता है। प्राचार्य डा. अलका मित्तल ने कहा हमें अपनी छात्राओं पर गर्व है। उन्होंने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। हम उनकी सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को किया पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित