भारतीय योग संस्थान ने मनाया महिला योग सशक्तिकरण दिवस

0
239
Bharatiye Yog Sansthaan News

आज समाज डिजिटल, Bharatiye Yog Sansthaan News : श्री कृष्ण जिला अम्बाला द्वारा महिला योग सशक्तिकरण दिवस मातृ शक्ति ने हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि डा. सुनीता शर्मा प्रधानाचार्या पी.के.आर. सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, विशेष अतिथि राजकिशन सैनी संरक्षक, सम्मानीय अतिथि दीपिका पातड़ अधिवक्ता एवं जिले की कार्यकारिणी द्वारा दीप प्रजवल्लन एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया।

अनीता चुग एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधान सुरेन्द्र अरोड़ा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए महिला योग शक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया और मुख्यातिथि व अन्य अधिकारीगण को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सुनीता वशिष्ठ, जगजीत कौर, सोनिया, ईशा, अनिता सैनी एवं हरबिन्द्र कौर जी द्वारा योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। विमल शर्मा जी द्वारा योग शीत के माध्यम से सुन्दर प्रस्तुति दी गई। किरण जी एवं भारतीजी द्वारा योग एवं नारी शक्ति पर कवितायें प्रस्तुत की गई। (Yoga Camp Ambala)

सांस्कृतिक कार्यक्रम बेबी साइली एवं बेबी रेहाना सुपुत्री दीपिका पातड़ द्वारा सुन्दर ढंग से संगीत पर योगासनों की प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। सुनिता वशिष्ठ, सोनिया, अनिता चुघ, आरती एवं उनकी टीम द्वारा नारी शक्तिकरण पर ग्रुप सांग और योग गिद्दा भी प्रस्तुत किया गया।

Yoga Camp Ambala

मुख्यातिथि डा. सुनीता शर्मा जी ने अपने संबोधन भाषण में नारी शक्ति द्वारा योग में श्रीकृष्ण जिले की महिला साधकों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि नारी अपने परिवार एवं समाज में अच्छे संस्कार पैदा करने में योग द्वारा अच्छी भूमिका निभा सकती हैं। योग महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। दीपिका पातड़ ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और भारतीय योग संस्थान की सराहना की जोकि पूरे देश और विदेश में निशुल्क योग करवा रहा है। विशेष अतिथि श्री राजकिशन सैनी ने योग करेंगे, रोज करेंगे और मौज करेंगे का नारा दिया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधित रोगों का योग से ही निवारण हो सकता है।

आये हुए मेहमानों का धन्यवाद अनिता चुग सदस्य कार्यकारिणी द्वारा किया गया। अंत में मीरा शर्मा ने शान्ति पाठ और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर रामनाथ कपूर, विजय भाटिया, राकेश जिंदल, डा. एसएन जायसवाल, अजय नागपाल, सुमित बजाज, विनय, अनिता सैनी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पंचकूला से ऑनलाइन करेंगे विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की लांचिंग

ये भी पढ़ें : हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान

ये भी पढ़ें : एस के एम की बैठक में भाग लेने करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE