मानवता की सेवा में जुटा है भारत विकास परिषद–संजय बठला

0
318
Bharat Vikas Parishad
Bharat Vikas Parishad

इशिका ठाकुर करनाल :
भारत विकास परिषद् सूरत शाखा, कृष्ण शाखा कर्ण शाखा करनाल की ओर से कर्ण पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गई

Bharat Vikas Parishad
Bharat Vikas Parishad

इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे संजय बठला ने कहा कि भारत विकास परिषद गरीब, अशिक्षित पीड़ित मानवता की सेवा करने में जुटा हुआ है। नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार की भावना विकसित हो, देश में भारतीय संस्कृति को संवर्धन प्रदान करने के उद्देश्य से परिवार संस्कार, गुरु वंदन, भारत को जानो आदि कार्यक्रम करती है। भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करके उन्हें देश की निर्धन, दिव्यांग एवं निरक्षर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद गरीब, अशिक्षित पीड़ित मानवता की सेवा करने में जुटा हुआ है। नई पीढ़ी में सेवा, संस्कार की भावना विकसित हो, देश में भारतीय संस्कृति को संवर्धन प्रदान करने के उद्देश्य से परिवार संस्कार, गुरु वंदन, भारत को जानो आदि कार्यक्रम करती है। भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करके उन्हें देश की निर्धन, दिव्यांग एवं निरक्षर वर्ग की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर ये सभी रहे उपस्थित

Bharat Vikas Parishad
Bharat Vikas Parishad

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड कृष्ण लाल तनेजा, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री श्याम बत्रा, अध्यक्ष सूरज शाखा श्रीमति नीना अरोड़ा, कृष्ण शाखा से ललित सुखीजा, कर्ण शाखा से पंकज गर्ग व उनकी टीम के सम्मानित सदस्य, स्कूल की प्रधानाचार्य हर्ष सेठी, संजय मदान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में अध्यापक-अभिभावक मिलन समारोह आज

SHARE