कर्ण नगरी में गूंजा वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरु की फतेह का नाद

0
418
Nagar Kirtan out on the Prakash Parv of Ram Das Ji Maharaj
Nagar Kirtan out on the Prakash Parv of Ram Das Ji Maharaj
  • सिखों के चौथे गुरु राम दस जी महाराज के प्रकाशपर्व पर निकला नगर कीर्तन

इशिका ठाकुर,करनाल:

करनाल नगरी आज राज करेगा खालसा आकी बचा ना कोई और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह के उद्घोष से गूंज उठा। सिख पंथ के चौथे गुरु गुरु रामदास जी महाराज के प्राकश पर्व पर आज डेरा कार सेवा और पहली पातशाली गुरुद्वारा मंजी साहिब से नगर कीर्तन डेरा कार सेवा के संत बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन और गुरु नानक सेवा जत्था के सहयोग से निकाला गया।

गुरु की महिमा का गुणगान किया

इस में गुरु की पालकी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई थी। गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरू होकर नगर कीर्तन कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक, अस्पताल चौक, अस्पात लेन अस्पताल रोड,सैक्टर 12 सैक्टर 1& तथा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। नगर कीर्तन में पुच प्यारे गरु के आगे चल रहे थे। रागी ढाडी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान गाते हुए चल रहे थे। महिलाओं के कीर्तन जत्थे भी आगे चल रहे थे। नगरकीर्तन की जानकारी देते हुए इंद्रर पाल सिंह रतन सिंह , बलकार सिंह तथा गोल्डी खुराना ने बताया कि नगरकीर्तन आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। शहर में जगह जगह लंगर सेवा लगाई गई हैं। गुरू की पालकी के आगे पुष्प वर्षा हो रही थी। नगर कीर्तन में गुरमीत अखाड़ा, दशमेश अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

सभी लोग गुरु के आगे नतमस्तक हुए

गतका खेल रहे युवाओं के हैरत अंगेज कारनामे लोगों को अचरज में डालनले वाले थे। भाई तेजिंदर सिंह , भाई इंदरजीत सिंह, भाई बलविंदर सिंह भाई निर्वेर सिंह, के कीर्तन जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान कर रहे थे।इसमें फूलों की सेवा पुष्पेंद्र सिंह, तथा सिमरन मनमीत सिंह तथा डिम्पी ने की। नगर कीर्तन में इंदर पाल सिंह ,रतन सिंह, अमन मिड्ढा, अमृ़त पाल सिंह, बलिहार सिंह, गुरुसेवाक सिंह, जसपाल सिंह ,राजेंद्र सिंह मिड्ढा, प्रीतपाल सिंह, सतिनंदर सिंह, अमन सुरेंद्र रामगडिय़ा शामिल हुए। नगरकीर्तन का स्वागत सर्राफा बाजासर में गोल्डी खुराना, अशोक ढांगरा, जितेंद्र राणा, कर्ण गेट पर एवन स्वीट्स, गुरुनानक अस्पताल, बिर्क अस्पताल , नेहरू पैलेस कुंजपुरा रोड सहित तमाम स्थानों पर किया गया। जगह जगह चाय समोसे और अन्य प्रसाद बितरित किया गया। जहां से भी नगरकीर्तन गुजरा वहां पर लोगों का तांता लग गया। लोग गुरु के आगे नतमस्तक हुए।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में अध्यापक-अभिभावक मिलन समारोह आज

SHARE