ट्रेड यूनियनों ने आज से दो दिनों के भारत बंद का किया आह्वान: Bharat Bandh

0
295
Bharat Bandh
Bharat Bandh

करनाल, इशिका ठाकुर:

Bharat Bandh: आज हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की तरफ से 2 दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है। 2 दिन हरियाणा रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा। ये रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं। इससे पहले इन कर्मचारियों का करनाल में प्रदर्शन भी देखने को मिला था। लेकिन इस हड़ताल का मिला – जुला असर देखने को मिल रहा है। ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार की कई नीतियां कर्मचारी विरोधी है।

Read Also: अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट कोटली में छात्र मिलन समारोह आयोजित: Aman Bhalla Group Of Institute

रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी (Two-days Bharat Bandh)

Bharat Bandh
Bharat Bandh

एक तरफ हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी धरना लगाकर सरकार और रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, नई भर्तियां की जाएं , रोडवेज में नई बसें लेकर आई जाएं साथ ही साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। वहीं जहां प्राइवेट बसें चल रही हैं तो उसके साथ साथ कई रोडवेज कर्मचारी अपने काम पर हैं।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सफल नहीं हो पाई (Trade Unions)

यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए रोडवेज की बसें चलाते हुए नज़र आ रहे हैं। यात्री परेशान तो हैं क्योंकि जिस रुट पर पहले 4 बसें चल रही थी आज हड़ताल की वजह से 2 बसें चल रही हैं। बात साफ है रोडवेज कर्मचारियों में फूट देखने को मिल रही है जिसके चलते ये हड़ताल सफल नहीं हो पाई है। जैसे हालात आज हैं वैसे ही कल भी रहने की उम्मीद है।

Read Also: शाह सतनाम जी राम ए खुशबू आश्रम कैथल में आयोजित हुई ब्लॉक कैथल की नाम चर्चा Name Discussion Of Block Kaithal In Ram E Khushboo Ashram

Read Also: सत्संग ओर प्रवचन से मन होता है पवित्र, खरादीया मोहल्ला में चल रहे सत्संग में पहुंचे विधायक, लीला राम: MLA, Leela Ram Reached The Satsang

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE