दुष्कर्म मामले में न्याय के लिए पेट्रोल से भरी बोतल ले टंकी पर चढ़े, ये था मामला

0
254
Demand for action in rape case
Demand for action in rape case

आज समाज डिजिटल, Bhagta Bhai News:
दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की मांग के साथ तीन लोग
भाभी के साथ पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़ गए। मामला महिला से दुष्कर्म का था। इन लोगों की मांग थी कि पुलिस कार्रवाई करे। उनका आरोप था कि मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो रही। पुलिस उन पर समझौते का दबाव बना रही है।

पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप

उल्लेखनीय है कि गांव के तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पीड़िता का देवर और जेठ पेट्रोल से भरी बोतलों को लेकर गांव दयालपुर के वाटर वर्क्स वाली टंकी पर चढ़ गए। गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह नामक व्यक्ति यह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस घटना के आरोपी रंजीत सिंह, गुरचेत सिंह और बाजा सिंह को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह का दबाव बना रही है।

बीते दिनों 23 वर्षीय विवाहिता घर में अपने बच्चों के साथ घर का काम कर रही थी और उसके गांव का ही रणजीत सिंह दो अन्य साथियों गुरचेत सिंह और बाजा सिंह के साथ जबरन घर में आया और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुखबीर सिंह, डीएसपी फूल सतनाम सिंह और पुलिस प्रमुख हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। ये लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े हैं।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE