PM Modi News : जीएसटी दरों का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे : पीएम

0
63
PM Modi News : जीएसटी दरों का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे : पीएम
PM Modi News : जीएसटी दरों का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे : पीएम

कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को रखना होगा ख्याल, भाजपा की नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : हमने पिछले दिनों जीएसटी की नर्इं संशोधित दरें पूरे देश में लागू की हैं। हमारी सरकार का यह लक्ष्य है कि हम जनता के फायदे के लिए काम करते रहें। पीएम मोदी सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सरकारों के हर अच्छे काम का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव सजग रहना होगा।

मैं दिल्ली और देशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचे, जहां हम विपक्ष में हैं, वहां हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि वहां की सरकार जीएसटी में कमी का लाभ जनता को दे। जैसे ही हमने जीएसटी कम किया, हिमाचल की सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए, यानी उसी दिन से हिमाचल में सरकार ने जनता के हक की चीज लूटनी शुरू कर दी। हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और स्वदेशी अपनाना है।

दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री ने कहा, कई वर्षों के अंतराल के बाद आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के सपने और उम्मीदें भाजपा में लगाई हैं। इसलिए नए प्रदेश कार्यालय में बैठे हर व्यक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी है। इसलिए जब दिल्ली भाजपा सरकार और दिल्ली भाजपा कार्यालय कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, तो हम विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को और तेजी से पूरा कर पाएंगे।

कार्यकर्ताओं के बल पर ही मजबूत हुई भाजपा

भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं, लेकिन जिस बीज से भाजपा इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है, उसका बीजारोपण अक्तूबर 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली भाजपा के पास जो ताकत है, वह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकतार्ओं के त्याग और कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही देशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा, हमें यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें : Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द