बरनाला : आज दिल्ली कूच करेगा मालवा के तीन जिलों से महिला किसानों जत्था : संयुक्त किसान मोर्चा

0
272
kisaan morcha 307th day in barnala
kisaan morcha 307th day in barnala

अखिलेश बंसल, बरनाला :
जैसे-जैसे दिल्ली आंदोलन को एक वर्ष पूरा होने को है वैसे वैसे किसान संगठनों की ओर से गतिविधियां तेज की जा रही हैं। लक्ष्य है केंद्र सरकार द्वारा पारित किए तीनों कृषि कानून रद्द करवाना। जिसको लेकर पंजाब के मालवा जोन के तीन जिलों (बरनाला, लुधियाना और संगरूर) से ग्रामीण महिलाओं का बड़ा जत्था आज 9 अगस्त को दिल्ली के लिए कूच करेगा। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बरनाला के रेलवे स्टेशन पर 307 दिन से चल रहे धरने के दौरान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता ने दी। 32 किसान जत्थेबंदियों पर आधारित संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि किसान तिरंगे का सम्मान सच्चे दिल से करते हैं, तिरंगा आजादी, भाईचारा भावनाओं का प्रतीक है।

लेकिन जिस तरह भाजपा ने हरियाणा में तिरंगा यात्रा करने का प्रोग्राम बनाया है, वह मात्र दिखावा है। किसानों ने बताया कि यह वही भाजपा है जिसने अपने नागपुर हेडक्वार्टर पर 52 साल तक तिरंगा झंडा नहीं फहराने दिया था। हरियाणा में पिछले कई महीनों से किसानों ने भाजपा के सार्वजनिक प्रोग्राम बंद कर रखे हैं। भले ही किसान तिरंगा यात्रा का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन भाजपा की चाल को कामयाब भी नहीं होने देंगे। किसान मोर्चा के कन्वीनर बलवंत सिंह उपली ने बताया कि दिल्ली मोर्चा की तरफ किसानों के जत्थे लगातार योगदान पा रहे हैं। दिल्ली जाने के लिए औरतों में भी भारी उत्साह पाया जा रहा है और चाहवानों की सूचियां बनाई जा रही हैं।

SHARE