बरनाला: करीब सात महीने से फरार आरोपी जीरकपुर से काबू

0
303

अखिलेश बंसल, बरनाला:
करीब सात महीने से फरार बलात्कार, ठगी, अमानत में खयानत करने तथा अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने की धाराओं में नामजद आरोपी सुखदेव राम उर्फ सुक्खा को  बरनाला पुलिस ने जीरकपुर से काबू किया है। जिसे बुधवार को बरनाला के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की माननीय अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने पुलिस को तीन दिन का  पुलिस रिमांड दे दिया है। 
यह है मामला:
ब्लात्कार एवं ठगी की शिकार हुई पीडि़त महिला द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि  वह अपने लडक़े को विदेश भेजना चाहती थी, जिसके लिए उसका संपर्क पड़ौस में रहती एक महिला के जरिए सुखदेव राम शर्मा उर्फ सुक्खा के साथ हुआ था। सुखदेव ने कहा था कि वह लडक़े को कनाडा भेज देगा और वहां पीआर भी करवा देगा। जिसके बदले उसने 13 लाख रुपए की मांग की थी। पीड़िता ने सुखदेव को चार किस्तों में दस लाख रुपए दे दिए थे। बाकी तीन लाख लेने के लिए सुखदेव उसके घर आने लगा। एक बार सुखदेव ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अशलील वीडियो भी तैयार की। उसके बाद सुखदेव वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे उसे बलैकमेल करता रहा। पीडि़ता ने पुलिस को यह भी बताया था कि सुखदेव ने ना तो उसके दस लाख रुपए वापिस लौटाए ना ही लडक़े को विदेश भेजा। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच तत्कालीन एसपी-एच ने की थी। जिसके बाद आरोपी सुखदेव राम के खिलाफ बरनाला पुलिस ने जनवरी 2021 को विभिन्न धाराओं 376/420/406/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
ऐसे काबू आया आरोपी:
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक सुखदेव ने किसी अज्ञात व्यक्ति को सोने का बिस्कुट सस्ते भाव पर देने के लिए मंगलवार को जीरकपुर के बिग बाजार के पास बुलाया था। अज्ञात व्यक्ति के साथ पीड़ित महिला के परिवार ने संपर्क बनाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची बरनाला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

SHARE