35 किलो खाली कारतूस से भरा बैग मिला, बम स्क्वायड टीम पहुंची मौके पर

0
295
Bag full of 35 kg empty cartridges found, bomb squad team reached the spot
Bag full of 35 kg empty cartridges found, bomb squad team reached the spot

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
यमुनानगर थाना क्षेत्र के हमीदा में गूगा माडी के पास प्लाट में गोली सिक्का (खाली कारतूस) से भरा बैग मिला है। प्लाट में खेल रहे बच्चों ने यह बैग मिट्टी से खींचा। खोलकर देखा तो इसमें गोली सिक्का था। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कट्टे में करीब 35 किलो गोली सिक्का मिला है। इनमें से कुछ में जंग भी लगा हुआ है। इतनी भारी मात्रा में कारतूस मिलने से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। हिसार से बम स्क्वायड की टीम बुलाई गई है। वह क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है।

मिट्टी में दबा मिला बैग

हमीदा में गूगा माडी के पास प्लाट पड़ा है। जिसमें आसपास के लोग कचरा व मिट्टी आदि डाल देते हैं। इस प्लाट में कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने मिट्टी में पड़ा बैग देखा तो उसे खींचकर बाहर निकाल लिया। खोलकर देखा तो उसमें गोली सिक्का थे। जिसके बाद आसपास के लोगों को पता लगा और उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस तुरंत पहुंची और बैग को कब्जे में लिया। लोगों को भी इस प्लाट में न आने की हिदायत दी गई।

2 दिन पहले ही डाली गई थी मिट्टी

बताया जा रहा है कि इस प्लाट में दो दिन पहले कोई ट्राली से मिट्टी डालकर गया था। जिसमें ही यह बैग भी आया है। बच्चों ने भी इस बैग को ताजी मिट्टी से खींचा है। ऐसे में पुलिस उस ट्राली चालक की पहचान करने में लगी हुई है। जिससे सही जानकारी मिल सके। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे पता लग सके कि यह बैग डालते हुए किसी ने देखा है या नहीं।

बम स्क्वायड की टीम पहुंची

Bag full of 35 kg empty cartridges found, bomb squad team reached the spot
Bag full of 35 kg empty cartridges found, bomb squad team reached the spot

रविवार की सुबह हिसार से बम स्क्वायड की टीम भी यहां पर पहुंची, क्योंकि जब बच्चों ने बैग को खोला था। उसमें से कुछ गोली सिक्का इधर उधर बिखर गए थे। बम स्क्वायड की टीम ने पूरे प्लाट में छानबीन की। कुछ जगहों पर ताजी पड़ी मिट्टी को भी हटाकर देखा गया कि कही उसमें कोई और बैग तो नहीं है। हालांकि अभी तक कोई और बैग नहीं मिला है और न ही गोली सिक्का मिला है। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि बैग में करीब 35 किलो गोली सिक्का मिला है। जिसे कब्जे में लिया गया है। बम स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें : गौड़ कॉलेज में ‘विश्व मधुमेह दिवस’ पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

ये भी पढ़ें : सैनिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE