Yamaha ने इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E से पर्दा उठाया, अगले साल होगी लॉन्च, 108 KM की रेंज

0
68

Yamaha revealed Xenter E: दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E पर से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इसे 2027 के स्प्रिंग सीजन में यूरोप में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही यामाहा ने पेट्रोल इंजन वाले Xenter का कॉन्सेप्ट भी शोकेस किया है। हालांकि, इसके इंजन और लॉन्च से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों स्कूटर का प्रोडक्शन वियतनाम में किया जाएगा। आइए जानते हैं स्कूटर में क्या खास है।

Yamaha Xenter E का डिजाइन

इसका डिजाइन काफी सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया है। इसके फ्रंट में खास डिजाइन वाला एप्रन, कॉम्पैक्ट हेक्सागोनल हेडलैंप और वर्टिकली लगे DRL एलिमेंट मिलते हैं। इसमें हल्का फ्रंट फेंडर, स्टेप-अप सीट, साइड पैनल पर Xenter E की बैजिंग और वाइड रियर फेंडर दिया गया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसके 16-इंच के अलॉय व्हील्स हैं। इनके साथ आगे 100/80 और पीछे 120/80 साइज के टायर दिए गए हैं। Xenter E को प्लैटिनम सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

स्कूटर देगी 108 km की रेंज

यामाहा Xenter E में 3.5kWh का फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 108 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसका परफॉर्मेंस 125cc पेट्रोल स्कूटर के बराबर बताया गया है। इसमें नया eAxle इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एयर-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट मोटर, कंट्रोलर और रिडक्शन गियर को एक यूनिट में जोड़ा गया है। यह मोटर 10bhp की पावर और 33.35Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। रियर व्हील तक पावर बेल्ट ड्राइव के जरिए पहुंचती है।

बैटरी L शेप में

बैटरी को L-शेप में लगाया गया है, जिससे स्कूटर में फ्लैट फ्लोरबोर्ड और सीट के नीचे सामान रखने की जगह मिलती है। बैटरी को सेफ्टी देने के लिए खास हाउसिंग दी गई है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 800W का ऑनबोर्ड चार्जर मिलता है, जिससे बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं। इसके अलावा कंपनी 2027 की शुरुआत में YOU Charge सब्सक्रिप्शन सर्विस भी शुरू करेगी, जिसके जरिए ग्राहक पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो स्कूटर में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें बैटरी और सर्विस स्टेटस, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और पार्किंग लोकेशन जैसी जानकारी मिलती है। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट और स्मार्ट-की इग्निशन भी दिया गया है। फिलहाल यामाहा ने Xenter E को भारत में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है।

  • TAGS
  • [post_tags]