पंजाब में आप बदल रही इतिहास, उत्तराखंड में जीत की ओर भाजपा Vidhan Sabha Chunav Update 2022

0
553
Vidhan Sabha Chunav Update 2022
Vidhan Sabha Chunav Update 2022

Vidhan Sabha Chunav Update 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Vidhan Sabha Chunav Update 2022 : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए इस वक्त वोटों की गिनती चल रही है। मौजूदा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने यहां बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उधर, उत्तराखंड में भी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी का सफाया करते हुए जीत तय कर ली है।

Read Also : रुझानों में 42 फीसदी शेयर आप को, कोई नजदीक भी नहीं Punjab Vidhan Sabha Chunav Update Live 2022

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त

मणिपुर में भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन सबसे दिलचस्प लड़ाई गोवा में चल रही हैं। हालांकि यहां फिलहाल भारतीय जनता पार्टी दौड़ में आगे दिख रही है, लेकिन कांग्रेस भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी फिर आएगी सत्ता में

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। 37 साल बाद ऐसा पहली बार होगा जब सत्ताधारी पार्टी को एक फिर सरकार बनाने का मौका मिलेगा। इससे पहले साल 1985 में कांग्रेस ने आखिरी बार सत्ता में वापसी की थी। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी अभी 265 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 150 सीटों में सिमटती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी का बुरा हाल है।

उत्तराखंड में फिर भाजपा आगे

उत्तराखंड में भी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। यहां भी कभी भी किसी पार्टी को दोबोरा सत्ता में आने का मौका नहीं मिलता है। ताजा रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 43 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कांग्रेस के 21 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब में फेर दिया झाड़ू

पंजाब में इस बार हर तरफ आम आदमी पार्टी के झाड़ू ने कांग्रेस का सफाया कर दिया है। आप बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। आप ने अब तक 87 सीटों पर बढ़त हासिल की है। चुनाव आयोग की ओर से 9:30 बजे तक के जारी किए आंकड़ों में आप ने 87 सीटों पर आगे रहते हुए कुल 42.87 फीसद वोट शेयर हासिल किया है।

गोवा: भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर

चुनावी नतीजों का असली अखाड़ा गोवा में दिख रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ताजा रूझान के मुताबिक बीजेपी को अब तक यहां 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी को भी 2-2 सीटों पर बढ़त हासिल है।

मणिपुर: कांग्रेस चल रही पीछे

मणिपुर में शुरुआती रुझान से ऐसा लग रहा है कि एन. बीरेन सिंह फिर से भारतीय जनता पार्टी की नैया पार लगाएंगे। भारतीय जनता पार्टी को फिलहाल 21 सीटों पर बढ़त हािसल है। यानी वो बहुमत के करीब पहुंचने वाले हैं। जबकि कांग्रेस की गाड़ी एक बार फिर से पीछे छूट गई है।

Vidhan Sabha Chunav Update 2022
SHARE