Arson in Lucknow, police fired tear gas shells: लखनऊ में आगजनी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

0
201

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर यूपी में धारा 144 लागू होने के बाद भी पुराने लखनऊ में लोग सड़क पर उतरे और हिंसक प्रदर्शन हुआ। पुलिस पर पथरबाजी की गई। पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी। गौतमबुद्ध नगर के आला अफसरों ने भी जिले की स्थिति का मुआयना किया है। वहीं संभल में एक सरकारी बस में आग लगा दी है। लखनऊ प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं मदेहगंज चौकी में चौकी के पास तोड़ फोड़ और आगजनी की गई है। गंज में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की गई है।

SHARE