Many detained leaders are shutting down their voices – Priyanka Gandhi: हिरासत में लिए गए कई नेता, सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं-प्रियंका गांधी

0
159

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के लिए वामदलों और मुस्लिम संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। भारत बंद का असर यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू तक दिखाई दे रहा है। जगह-जगह पर आगजनी और उग्र प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में भी प्रदर्शन को देखते हुए 19 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में प्रदर्शन में कर रहे योगेंद्र यादव को लाल किले से हिरासत में लिया गया है। योगेंद्र यादव ने बताया है कि पुलिस ने एक हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व नेता उमर खालिद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया। वहीं बंगलूरू में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी बंगलूरू पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही कई कांग्रेसियों को भी हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, उनकी पत्नी मोना को हिरासत में लिया गया। इन सभी घटनाक्रमों के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 लागू की गई है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है, जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।

SHARE