Army vehicle fell into Deep water : यमुना नदी के पानी से प्रभावित गांवों की विजित के दौरान गहरे पानी में गिरी आर्मी की गाड़ी

0
158
यमुना नदी के पानी से प्रभावित गांवों की विजित के दौरान गहरे पानी में गिरी आर्मी की गाड़ी
यमुना नदी के पानी से प्रभावित गांवों की विजित के दौरान गहरे पानी में गिरी आर्मी की गाड़ी

Aaj Samaj (आज समाज),Army vehicle fell into Deep water ,पानीपत:  पानीपत में बुधवार शाम बाद यमुना नदी के पानी में डूबे गांवों के विजिट पर निकली आर्मी की एक गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी। यह हादसा नवादा तटबंध के पास हुआ।

गाड़ी में सेना के 6 जवान थे सवार

गाड़ी में सेना के 6 जवान सवार थे। हादसे के तुरंत बाद जिनका रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। कड़ी मश्श्कत के बाद गाड़ी तक पहुंच कर पलटी हुई गाड़ी के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद जवानों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

सुरक्षित बाहर निकाला, हादसे जवानों को आई चोटें

एक के बाद एक सभी 6 जवानों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि सभी जवानों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके बाद जवानों को वहां से किसी दूसरी जगह पर ले जाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि हादसे में जवानों को चोटें जरूर आई है। मगर, प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक चोटें ज्यादा गंभीर नहीं है।

सेना के यह जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए दौरे पर थे। हादसे का पता चलते ही सेना के अन्य जवानों के अलावा ग्रामीण, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। साथ ही गाड़ी को यमुना नदी के पानी से निकालने के लिए बड़ी गाड़ियों का प्रयोग शुरू कर दिया गया। जिसके बाद जवानों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें : Mahendragarh Railway Station : बिना सूचना के रेलगाड़ियों के रद्द होने से महेंद्रगढ़ के यात्रियों को करना पड़ा भारी समस्याओं का सामना

यह भी पढ़ें : Deputy Chief Minister Dushyant Chautala : प्रदेश में अभी तक डेढ़ लाख एकड़ क्षेत्र में जलभराव की सूचना है – उपमुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE