Deputy Chief Minister Dushyant Chautala : प्रदेश में अभी तक डेढ़ लाख एकड़ क्षेत्र में जलभराव की सूचना है – उपमुख्यमंत्री

0
154
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Aaj Samaj (आज समाज),Deputy Chief Minister Dushyant Chautala , इंद्री,12जुलाई, इशिका ठाकुर: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को इन्द्री हल्के के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रभावित गांववासियों से भी मुलाकात की ओर उनको आ रही समसयाओं की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर बाढग़्रस्त एरियों का सर्वेक्षण किया ओर मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को सहायता कार्यो में तेजी लाने के आदेश दिए।

पत्रकारों के साथ बातचीत में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रदेश में जल भराव की स्थिति के बारे में गृह मंत्रालय भारत सरकार को अवगत कराया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रदेश को 216 करोड़ रुपये एसआरडीएफ की पहली किश्त जारी कर दी गई है तथा सभी जिला उपायुक्तों को पैसे भिजवा दिए गए हैं ताकि जहां खाद्य सामग्री, दवाईयों, सोलर लैम्प व अन्य जरूरतों के सामान की जरूरत है वो उपलब्ध करवाए जा सके।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने इंद्री ब्लाॅक के गांव गढ़पुर टापू में ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को बाढ़ से बचाव तथा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हालात से निपटने के लिए आर्मी की भी सेवाएं ली जा रही हैं। जहां भी 5 से 10 फीट पानी भरा हुआ है वहां आर्मी की मदद से जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री व अन्य सामान की उपलब्धता की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी अभी आबादी क्षेत्र से दूर है। ब्रीच रोकने के बाद ही अनुमान लगाया जा सकता है कि कितने एरिया के अंदर खेती को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में पहले से ही चेतावनी जारी कर दी गई थी जिससे जानमाल की हानि से बचाव हुआ है। उन्होंने कहा कि यमुना के अंदर अभी डेढ़ मीटर के करीब पानी का डाउन फाॅल हुआ है। जैसे ही यह 2 मीटर और कम हो जाएगा तो शीघ्र ही स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा। पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कल शाम तक की रिपोर्ट के अुनसार प्रदेश में अभी तक सवा लाख एकड़ क्षेत्र में जल भराव की सूचना मिली है। सही आंकलन होने के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा कि किसानों का कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिला में होने वाले नुकसान का आंकलन करके इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन तथा एसडीएम इंद्री अशोक कुमार, जेजेपी के जिलाध्यक्ष गुरदेव रम्बा, मीडिया प्रभारी यशपाल कर्ण, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  Deputy Commissioner Monika Gupta : लॉजिस्टिक से राजमार्ग 148 बी के रास्ते की अड़चन दूर

यह भी पढ़ें :  High alert on the banks of Yamuna river : बारिश का कहर, यमुना के किनारे हाई एलर्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE