यमुनानगर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाने की मंजूरी

0
211
Approval to set up Inland Container Depot at Yamunanagar

यमुनानगर सहित नजदीक के लगते राज्यों के उद्योग क्षेत्र को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

यमुनानगर के कलानौर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाने की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग की। मुख्यमंत्री को केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि यमुनानगर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाया जाएगा। यमुनानगर के लोगों की यह कई वर्षो पुरानी मांग थी जिसको मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा किया। इसके लिए शुक्रवार को यमुनानगर-जगाधरी चैम्बर आफ कार्मस एण्ड इंडस्ट्रीस (वाईजेसीसीआई)के पदाधिकारियों ने मिलकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता का आभार प्रकट किया। बता दें, उपायुक्त ने इस इनलैंड कंटेनर डिपो को यमुनानगर में बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल के सामने जोरदार वकालत की थी।

इनलैंड कंटेनर डिपो बनने से यमुनानगर के उद्योग क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव: उपायुक्त पार्थ गुप्ता

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात देने का काम किया है जो कि जल्द ही पूरी होगी। उन्होंने कहा कलानौर हरियाणा और यूपी की सीमा पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार अमृतसर, कलकत्ता इंडस्ट्रियल फ्रेट कॉरिडोर हरियाणा से होकर गुजरेगा। इस कॉरिडोर पर यमुनानगर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाने की योजना है। इसका फायदा न केवल हरियाणा को है बल्कि आस-पास के प्रदेश हिमाचल प्रदेश, पंजाब व उत्तराखण्ड को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए यमुनानगर के उद्योगपतियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा इस क्षेत्र के विधायक व मंत्री को जाता है। उन्होंने वाईजेसीसीआई के पदाधिकारियों बधाई दी।

यमुनानगर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनाने की मंजूरी को लेकर वाईजेसीसीआई ने जताया डीसी का आभार

वाईजेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रमन सलूजा ने कहा कि यमुनानगर में इनलैंड कंटेनर डिपो बनता है तो यह यमुनानगर के लिए औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए यमुनानगर के व्यापारियों ने डिपो बनाने के लिए एक सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। इस रिपोर्ट में 1600 से ज्यादा कंटेनर का अंतर्राष्टï्रीय ट्रेफिक यमुनानगर और जगाधरी से है। यमुनानगर में डिपो बनने से पानीपत से लेकर देहरादून, मेरठ, काला अम्ब, सहारनपुर व अम्बाला को कवर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कलानौर हरियाणा और यूपी की सीमा पर है।
इस मौके पर एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव वीपी सिंह आहलूवालिया, वाईजेसीसीआई के रमन सलूजा, ईश आनन्द, शिवम सलूजा,विभोर आहूजा, आशीष लूथरा उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE