Amit Shah: गृह मंत्री ने नई श्रम संहिताएं लागू होने पर देश के श्रमिकों को दी बधाई

0
36
Amit Shah
Amit Shah: गृह मंत्री ने नई श्रम संहिताएं लागू होने पर देश के श्रमिकों को दी बधाई

Amit Shah On new labor codes, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत सरकार के ऐलान के बाद देश में 4 नई श्रम संहिताएं यानी लेबर कोड्स लागू हो गए हैं और इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर के श्रमिकों को बधाई दी है। नए लेबर कोड्स के मुताबिक अब एक साल नौकरी करने पर भी ग्रेच्युटी मिलेगी।

29 मौजूदा श्रम कानूनों को मिलेगा नया रूप 

केंद्र सरकार ने नई श्रम संहिताओं को लेकर शुक्रवार को घोषणा की। इसके मुताबिक वेतन संहिता-2019, औद्योगिक संबंध संहिता- 2020, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता-2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 शुक्रवार से प्रभावी हो गई। इन लेबर कोड्स के कार्यान्वयन से 29 मौजूदा श्रम कानूनों को नया रूप मिलेगा। इससे अरसे से बनी जटिलता व अनुपालन का बोझ भी घटने की उम्मीद है।

श्रम कानूनों के इतिहास में सबसे बड़ा सुधार

अमित शाह ने नई श्रम संहिताओं के लागू होने पर देश के मजदूरों को एक पोस्ट में लिखे बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाई गई नई श्रम संहिताएं, श्रम कानूनों के इतिहास में सबसे बड़ा सुधार हैं। उन्होंने कहा, यह संहिताएं श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, के अलावा महिला श्रमिकों के लिए समान अवसर, असंगठित मजदूरों को कानूनी पहचान की गारंटी व सामाजिक सुरक्षा देती हैं।

विश्व के लिए एक रोल मॉडल बनेंगे भारत के श्रमिक 

गृह मंत्री ने कहा, नई श्रम संहिताएं देश के मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगी और इससे भारत के श्रमिक विश्व के लिए एक रोल मॉडल बनेंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने मौजूदा श्रम कानूनों को आसान व कारगर बनाने के मकसद से 4 नई श्रम संहिताओं को लागू करने का निर्णय लिया है। इनके तहत सभी श्रमिकों को समय पर न्यूनतम वेतन मिलने का प्रावधान है। इसके अलावा नई श्रम संहिताएं महिलाओं के लिए समान वेतन और सम्मान, युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर, 40 करोड़ मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा व एक वर्ष की जॉब के बाद निश्चित अवधि के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की गारंटी देंगी।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: एसआईआर में बाधा डाल कर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे कुछ दल