Ambala News : जीएमएन कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का एक दिन सफल आयोजन

0
165
Ambala News : जीएमएन कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का एक दिन सफल आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेट्स व स्टाफ।

Ambala News | अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज,अंबाला छावनी की गर्ल्स एनसीसी इकाई तथा भौतिक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। आज कैडेट्स द्वारा पोस्टर बनाए गए। इसमें 18 कैडेट्स ने भाग लिया । कैडेट्स के लिए आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता रखी गई थी।

जिसमे 22 कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई थी ।  कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने आज अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों को इस दिवस को मनाने का कारण बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष चंद्रयान-3 के सफल होने के उपलक्ष में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मानना सुनिश्चित किया गया था।

भौतिक विभाग के प्रभारी एस के पांडे ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के विषय में छात्रों को बताया कि हमारा अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो की स्थापना 1969 में की गई और इस के माध्यम से दो उन्नत रॉकेट प्रणाली पीएसएलवी तथा जीएसएलवी का विकास किया गया। एन सी सी विंग्स की सी टी ओ डॉ तृप्ति शर्मा ने बताया कि ये दोनो ही कार्यकर्म एक हरियाणा बटालियन के निदेर्शानुसार किए गए है।

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसाइटी ने पर्यावरण जागरुकता के लिए करवाई चित्रकला प्रतियोगिता

यह भी पढ़ें : Ambala News : सहायक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी बुलाई , दिए उचित दिशा-निर्देश 

यह भी पढ़ें : Ambala News : सोहन लाल डीएवी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित