हरियाणा में जमकर गरजे और बरसे बदरा

0
246
Heavy Rain in Haryana
Heavy Rain in Haryana

आज समाज डिजिटल, Ambala News:
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह सुबह शुरू हुई मानसून की पहली बारिश राहत दे गई। दोपहर समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी। इससे पहले रातभर बूंदाबांदी के साथ बादल गरजते रहे। सुबह होते ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौने घंटे से बारिश जारी है। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तो दूसरी तरह शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई है।

भीष्ण गर्मी से हरियाणा को राहत 

सोनीपत के गोहाना में मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। गोहाना में आज सुबहे से हो रही बारिश के चलते शहर की गलियों और सड़को पर कई-कई फीट तक पानी भर गया। अंबाला और आसपास के जिलों कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल और जींद से मूसलाधार बारिश भीष्ण गर्मी से राहत का समाचार लेकर पहुंची।

बारिश ने गर्मी से पहुंचाई राहत

इसके साथ ही कई जगह लोगों को जलभराव के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी। कुल मिलाकर यदि थोड़ी बहुत परेशानी को नजरअंदाज कर दिया जाए तो मानसून की पहली बारिश ने राहत पहुंचाई। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले कई दिनों से तापमान बहुत ज्यादा था। गर्मी ज्यादा होने से काफी परेशानी हो रही थी। लोग अपने घरों से बहार निकल नहीं पा रहे थे। आज मानसून की पहली बारिश हुई है। मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिली। मानसून की बारिश किसानों की आने वाली धान की फसलों के लिए भी फायदेमंद है।

जलभराव से परेशानी 

Heavy Rain in Haryana
Heavy Rain in Haryana

किसानों की धान की फसल को लगाने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि बारिश की वजह से प्रशासन के दावों की जरूर पोल खुलती नजर आई। शहर में कई गलियों व सड़कों पर जलभराव की स्थिती पैदा हो गई। जिसके चलते लोगों को सुबह के समय आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE