Ambala News : सूरत से ब्रह्मचारी रोहित भाई ने श्री कबीर आश्रम में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को भागवत कथा के लिए नारियल प्रदान किए

0
69
Ambala News : सूरत से ब्रह्मचारी रोहित भाई ने श्री कबीर आश्रम में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को भागवत कथा के लिए नारियल प्रदान किए
Ambala News : सूरत से ब्रह्मचारी रोहित भाई ने श्री कबीर आश्रम में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को भागवत कथा के लिए नारियल प्रदान किए

Ambala News | आज समाज नेटवर्क । अंबाला सिटी । श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम नगर खेड़ा मोती नगर में सूरत गुजरात से ब्रह्मचारी रोहित भाई जी का दो दिवसीय प्रवास क्रम में अंबाला आश्रम आगमन हुआ है। आश्रम पर रमा शास्त्री, कोमल महाराज, मास्टर मदन गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, संजय सैनी, रीना पोसवांल, कान्ता कटारिया ने पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस बीच रोहित भाई ने आश्रमाध्यक्ष आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को पुष्प माला पहना कर गुरु पूजा भेंट दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

सुरेंद्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि रोहित भाई ने कुरुक्षेत्र व मुस्तफाबाद में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा व्यास गुरुमिलन शास्त्री जी से मुलाकात की। आश्रम में रोहित भाई को रमा महाराज, कोमल महाराज ने पुष्प माला पहना कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

पंडित रविन्द्र नाथ तिवारी ने मंत्रोचारण किया। इस बीच आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज को रोहित भाई ने रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्री फल प्रदान किया। भक्तों को संबोधित करते हुए रोहित भाई ने सभी को भी आमंत्रित किया!

जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से सूरत के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम में रविन्द्र नाथ तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा, संजय सैनी, राजीव वर्मा, संजीव कबीर, रामप्रसाद तिवारी, गजानंद मिस्त्री, नरेन्द्र नेगी, अनिल कुमार, शंकर चौरसिया, रूबी शर्मा, सोनिया चौरसिया, सतवंत सिंह (बंटी सिंह) घनश्याम रतन, यशवती रतन, सरोज बाला, सीमा वर्मा, अंजना, रीना पोसवाल, कामता, नरेश कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ambala News : हरियाणा सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी : मोहन लाल बड़ौली