Ambala News : शिविर में 26 शिकायतों का किया गया समाधान : सचिन गुप्ता

0
223
Ambala News : शिविर में 26 शिकायतों का किया गया समाधान : सचिन गुप्ता
लोगों की शिकायतें सुनते अधिकारी।

Ambala News | अंबाला। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार नगर निगम में लगातार समाधान शिविरों का आयोजन करके लोगों की समस्याओ का मौके पर ही समाधान किया जा रहा हैं। समाधान शिविर में 26 शिकायते मिली।

जिनमें से 15 शिकायतों का समाधान किया गया हैं। इन समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा हैं। इन शिविरों में सभी अधिकारी मौके पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका मौके पर समाधान करते हैं।

इसलिए इन शिविरों का नागरिकों को अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम पुनीत, डीएमसी दीपक सूरा के साथ-साथ नगर निगम के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Ambala News : अंबाला में एजेंसियों ने 606363.25 मीट्रिक टन धान के खरीद कार्य को किया पूरा : पार्थ गुप्ता