आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी कार्यकर्ताओं और जिला वासियों को बधाई व शुभकामनाएं: महेन्द्र राठी

0
268
All congratulations on Aam Aadmi Party becoming a national party: Mahendra Rathi

इशिका ठाकुर, करनाल:

देश में हजारों राजनीतिक दल बने हैं लेकिन गिनी चुनी पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी बन पाई हैं। आज सैक्टर 12 करनाल में पत्रकारों से बात करते हुए महेन्द्र राठी करनाल जिला अध्यक्ष ने यह बात कही है। राठी ने कि आज सभी को उस सवाल का जवाब मिल गया है कि क्या आम आदमी पार्टी देशभर में बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प बन सकती है? अब आम आदमी पार्टी को दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देशभर में देखा जाएगा।

इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि

सिर्फ 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है यह इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल जी को राष्ट्रीय नेता के रुप में पसंद कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनना ये भी साबित करता है कि लोग देश में स्कूलों, अस्पतालों और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति देखना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस राजनीति को देश के हर प्रदेश के एक एक घर तक लेकर जाएंगे।

पहले बीजेपी के लोग कहते थे कि जहां कांग्रेस की सरकार होती है उसी को हराकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है। दिल्ली एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के गढ को तोडकर लोगों ने ये बता दिया है कि बीजेपी को हराने का काम भी आम आदमी पार्टी ही करेगी। अब अगला नंबर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के एक एक घर तक अरविंद केजरीवाल जी के संदेश लेकर जाएगी और काम की राजनीति के आधार पर बीजेपी को हराएगी।

ये रहे उपस्थित

गुजरात के 41 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है, ये एक बड़ी बात है। हमारे 5 विधायक बने हैं। इस बार बीजेपी का किला भेदा है, अगली बार जीत लेंगे। आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का है। आज पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रैस को सम्बोधित किया। मुख्य रूप से संजीव मेहता(विधान सभा अध्यक्ष करनाल) अनील वर्मा, रणदीप राणा, जयपाल शर्मा, राजीव गोंदर , सुनील बिंदल, वरिष्ठ कार्यकर्ता, गुरविंदर कौर, नरेन्द्र, अमीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: करनाल में वकील पर जानलेवा हमला, कॉलोनाइज पर आरोप

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE