करनाल में वकील पर जानलेवा हमला, कॉलोनाइज पर आरोप

0
256
Deadly attack on lawyer in Karnal allegation on colony

इशिका ठाकुर,करनाल:

हरियाणा के जिले करनाल में एक वकील पर पेंचकस व सुंए से जानलेवा हमला करने का ममाला सामने आया है। वकील का इलाज करनाल के सिविल अस्पाल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

वकील पर 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला किया 

जानकारी के अनुसार वकील JP सिंह की जमीन बजीदा रोड पर नई अनाज मंडी में पीछे है। जहां पर कुछ कलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। उसी के विरोध में वकील जेपी सिंह हुड्डा विभाग के जेई विक्रम सिंह के साथ नोटिस लेकर गया था। जब विभाग के जेई ने कलोनाइजरों से कॉलोनी के कागजात मांगे तो उस दौरान वकील पर 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबध

अस्पताल में घायल वकील जेपी सिंह ने बताया कि कलोनोईजर संजीव ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। वकील ने कहा जहां पर कलोनाइजर कॉलोनी काट रहे है वह अवैध है और वहां पर उसकी खेत की जमीन भी है। जिसको लेकर उनका विवाद चल रहा था। वकील ने आरोप लगया कि पहले भी कई बार संजीव ने उसे धमकी दी है। वह कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबध रखता है। उसके मामले में टांग मत अड़ा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

वकील पर पेंचकस व सुंए से हमला कर दिया

वकील ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह हुड्डा विभाग के जेई के विक्रम के साथ इस कॉलोनी को नोटिस लेकर पहुंचे तो जेई विक्रम ने आरोपियों से कॉलोनी के कागजात मांगे। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाए। जब वह कॉलोनी में हो रहे निमार्ण कार्य की वीडियो बनाने लगा तो आरोपी संजीव सहित अन्य 8 से 10 लोगों ने उस पर पेंचकस व सुंए से हमला कर दिया।

वही मौके पर पहुंचे सेक्टर 5 के चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे उनका कहना था कि अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं आई है मैंने वकील से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं बोल रहे उनके भाई ने बताया है कि वहां पर कुछ लोगों ने उस पर हमला किया है जो भी कंप्लेंट दी जाएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़े: सीबीएसई क्लस्टर-15 का भव्य उद्घाटन आज आरपीएस में

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE