Alia Ranbir Christmas 2022 : आलिया भट्ट और रणबीर कपुर ने परिवार संग खास अंदाज में मनाया क्रिसमस

0
495
Alia Ranbir Christmas 2022
आलिया और रणबीर कपुर ने परिवार संग खास अंदाज में मनाया क्रिसमस

आज समाज डिजिटल, मुंबई, (Alia Ranbir Christmas 2022): दुनियाभर में आज क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कई तरह से यह पर्व मना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कल देर रात अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया। आलिया ने फैमिली के साथ क्रिसमस के जश्न की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर व अन्य ने भी इंस्टाग्राम पर जश्न के कुछ फोटो शेयर किए हैं।

Alia Ranbir Christmas 2022

ये भी पढ़ें :  Actress Tunisha Sharma Suicide : टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा खुदकुशी पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बड़ी खबर

आलिया ने फैंस को इस तरह दी त्योहार की बधाई

तस्वीरों में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाइयां दी हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि- मैरी मैरी विद चेरी। नीतू सिंह ने सभी को क्रिसमस 2022 की ढेर सारी बधाइयां भी दी है। अभिनेत्री एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट की बहनें पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान एक साथ नजर आ रहे हैं।

डिनर के दौरान मां संग आलिया व शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी आलिया और शाहीन के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने क्रिसमस डिनर की कुछ फोटो वीडियो शेयर कीं जिसमें आलिया और शाहीन भट्ट साथ नजर आ रही हैं।

फैंस को भाया यह वीडियो

एक वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें क्रिसमस ट्री पर आलिया-रणबीर के अलावा उनकी बेटी राहा के नाम का क्रिसमस बॉल भी लटका दिख रहा है। बता दें कि बेटी राहा कपूर संग आलिया व रणबीर का यह पहला क्रिसमस है।

यह भी पढ़ें –Film Pathaan: विवादों के बीच अब इस वजह से सुर्खियां बटोर रही शाहरुख-दीपिका की ‘पठान’

यह भी पढ़ें –Actress Urfi Javed : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को दी जान से मारने की धमकी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE