Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और तूफान का अलर्ट

0
258
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और तूफान का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से 22 मई तक जताया बारिश का अनुमान
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आज जिन 10 जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत व सोनीपत शामिल है। इन जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा।

इसके अलावा 20 मई को पंचकूला और यमुनानगर में 2बरसात होने की संभावना है। 21 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बरसात हो सकती है। वहीं 22 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में बरसात होने की संभावना व्यक्त की गई है।

रोहतक रहा सबसे गर्म, 45.3 पर पहुंचा पारा

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।