Haryana News: अजय चौटाला बने जजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन

0
85
Haryana News: अजय चौटाला बने जजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन
Haryana News: अजय चौटाला बने जजपा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन

5 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष के नामों का भी किया ऐलान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: अजय चौटाला को जजपा संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा जजपा ने 5 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष के नामों का भी ऐलान किया है। संसदीय बोर्ड में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा एवं सभी प्रदेश अध्यक्षों को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा जजपा ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

वहीं जेजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए है। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

पंजाब में संदीप न्यौल, दिल्ली में दिनेश डागर को सौंपी प्रदेशाध्यक्ष की कमान

जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं। इनके अलावा हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया है। वहीं अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कॉमन सेंटर पर होंगी भर्ती