Activist Conference Organized चंडीगढ़ की जनता भी व्यवस्था परिवर्तन को आप के साथ : डा.गुप्ता

0
390
Activist Conference Organized

Activist Conference Organized

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर के समस्त शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि आप के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता कार्यकतार्ओं के बीच विधानसभा जगाधरी सृष्टि पैलेस दुर्गा गार्डन पहुंचे।

कार्यकर्ताओं से किए विचार साझा

इस मौके पर संसद गुप्ता ने कार्यकतार्ओं से रूबरू होकर उनसे विचार सांझा करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़कर आम आदमी पार्टी हरियाणा एवं पंजाब वासियों की पहली पसंद बन चुकी है। (Activist Conference Organized) जिसका जीता जागता उदाहरण आज चंडीगढ़ निगम के नतीजों को देखकर यह समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर में पार्टी के सभी पदाधिकारी जी जान से पार्टी का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस काम में अंदाजा आज के इस कार्यक्रम की भीड़ को देखकर लगा चुका हूं जिसमें लोग स्वेच्छा से पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी को राजनीति के शीर्ष स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं।

चंडीगढ़ एमसी चुनाव में फहराया परचम

Activist Conference Organized

चंडीगढ़ निगम की 35 में से 14 सीट पर जीत हासिल कर पहले स्थान पर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा कर एक बार फिर साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई और ईमानदारी से व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई जनहित में लड़ रही है। (Activist Conference Organized) आप के नेता एवं जिला सचिव योगी सेठी ने कहा की किसान आंदोलन खत्म होने के बाद चंडीगढ़ निगम का यह पहला चुनाव है। इसने यह साबित कर दिया कि जनता अब इन भ्रष्ट नेताओं के खोखले वादों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था रखती है। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ की जनता भी व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में अरविंद जी के साथ है।

अरविंद की गुड गवर्नेस को सम्मान

दिल्ली सरकार एवं अरविंद की गुड गवर्नेंस को मान सम्मान देते हुए उन्हें अपना कीमती एवं बहुमूल्य वोट देगी केंद्र शासित दिल्ली प्रदेश के 2013 के नतीजों के बाद आज चंडीगढ़ निगम के नतीजों ने यह साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी जनता के हितों को ध्यान में रखकर उनकी सेवा कर सकती है। (Activist Conference Organized) अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी हमारी मां है और केजरीवाल हमारे मार्गदर्शक है। जिनके बताए गए मार्ग पर चलकर हम लोगों की सेवा करने के साथ उन्हें जागरुक कर पार्टी से जुड़ रहे हैं चेयरमैन सुशील जैन ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन करना है। (Activist Conference Organized) ना की राजनीति करना किसान अध्यक्ष अमरपाल आर्य ने कहा कि लोग कांग्रेस की कालाबाजारी और बीजेपी की भ्रष्टाचारी से तंग आ चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी का साथ स्वेच्छा से देना चाहते हैं और हरियाणा राज्य में सुशासन देखना चाहते हैं।

इन लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति

इस मौके पर सुभाष कंबोज, अरुण जैन ,राजाराम सदोरा, विकास बाबा, कश्मीरी लाल, संजीव गुप्ता, एडवोकेट अजय शर्मा, साबर अली ,प्रिया शर्मा, लखविंदर सिंह, ललित बोहरा, सतपाल हिंडोरिया, दलीप गढ़वा, निर्मल कश्यप, रंजीत कपूर प्रवीण पराशर विशाल अत्री कुलविंदर मौजूद रहे।

Also Read: Media Literate Students मीडिया साक्षर बने विद्यार्थी : डॉ. जसमेर

SHARE