Abhay Singh Chautala: किसानों के मसीहा और राजनीति के पुराने सबसे बड़े खिलाड़ी थे प्रकाश सिंह बादल

0
190
Abhay Singh Chautala
इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद से एकमात्र पार्टी विधायक अभय चौटाला (बाएं) और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (दाएं)।

Aaj Samaj (आज समाज), Abhay Singh Chautala,चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा में चल रही 215 दिन की पदयात्रा 26 और 27 अप्रैल को स्थगित रही। इस बीच इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद से एकमात्र पार्टी विधायक अभय सिंह चौटाला और पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला बादल को श्रद्धांजलि देने उनके गांव ‘बादल’ पहुंचे थे।

  • इनेलो की हरियाणा में पदयात्रा 26 और 27 अप्रैल को स्थगित रही
  • हमारे परिवार के मुखिया थे प्रकाश सिंह बादल : अभय चौटाला 

अंतिम संस्कार में शामिल हुए इनेलो महासचिव

अभय चौटाला कल प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। अभय ने कहा, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार के मुखिया थे और हमसे उनका अटूट रिश्ता था। वह किसानों के मसीहा और राजनीति के पुराने सबसे बड़े खिलाड़ी थे। मंगलवार को प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन के चलते इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की जिला स्तरीय बैठकें भी बुधवार और वीरवार 2 दिन स्थगित रखी गई।

बादल साहब का निधन किसानों व समूचे देश के लिए बेहद दुख

अभय चौटाला ने कहा, प्रकाश सिंह बादल का निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए बेहद दुख की बात है। वह हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन बेहद दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों से सरदार प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से अटूट रिश्ता रहा है।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें

अभय ने कहा कि वो परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुख की घड़ी में इनेलो का हर कार्यकर्ता सरदार प्रकाश सिंह बादल के परिवार के साथ खड़ा है। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और अभय चौटाला कल प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

दादा चौधरी देवी लाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने मिलकर संघर्ष किया

अभय ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने सदैव ही किसान, मजदूर, दलित एवं वंचित वर्ग की भलाई के लिए काम किए। उन्होंने कहा कि उनके दादा चौधरी देवी लाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने मिलकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया। आपातकाल के दौरान चौधरी देवीलाल और सरदार प्रकाश सिंह बादल 19 महीने तक जेल में रहे।

प्रकाश सिंह बादल सबसे ज्यादा यातनाएं सहने वाले नेता : ओपी चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला का कहना है कि आजाद भारत में सबसे ज्यादा यातनाएं सहने वाला कोई नेता था तो वह प्रकाश सिंह बादल थे । जब वह तमिलनाडु की जेल में थे। मैं उस वक्त सांसद और मेरे पिता मुख्यमंत्री थे । इसके बावजूद मुझे मिलने नहीं दिया गया था। जिसके बाद कुछ सामान जेल अधिकारियों को देकर हमें लौटना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal Funeral: प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, सुखबीर ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम व शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal News Update: शिअद के चंडीगढ़ कार्यालय में आज अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि कल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE