Delhi Breaking News : आप सरकार ने महिलाओं के नाम पर हड़पे करोड़ों रुपए : वीरेंद्र सचदेवा

0
56
Delhi Breaking News : आप सरकार ने महिलाओं के नाम पर हड़पे करोड़ों रुपए : वीरेंद्र सचदेवा
Delhi Breaking News : आप सरकार ने महिलाओं के नाम पर हड़पे करोड़ों रुपए : वीरेंद्र सचदेवा

कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार ने असहाय महिला पेंशन के नाम पर कई सौ करोड़ रुपए का किया घोटाला

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली की पूर्व सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए उसकी जांच की मांग की है। इस बार उन्होंने आप सरकार को असहाय महिला पेंशन योजना में कई सौ करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया है। ज्ञात रहे कि दिल्ली सरकार 1 लाख रूपए वार्षिक से कम आये वाली महिलाओं या पूर्णतया असहाय महिलाओं को 2010 के एक आदेश अनुसार विशेष रूपए 2500 की मासिक पेंशन देती है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आज कुछ पत्रकारों के माध्यम से सामने आया है की अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन में दिल्ली सरकार की असहाय महिलाओं की स्कीम की आड़ में भारी घोटाला हुआ और दिल्ली वाले वर्तमान रेखा गुप्ता सरकार से चाहते हैं की इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

पिछले साल सामने आई थी गड़बड़ी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की गत वर्ष दिल्ली भाजपा के कुछ विधायकों एवं कुछ समाचार पत्रों ने असहाय महिला पेंशन के वितरण में हेरफेर का संदेह प्रकट करते हुए सवाल उठाए और जांच की मांग की। दिल्ली भाजपा ने इस संदर्भ में आप कार्यालय पर प्रदर्शन भी किए थे। उचित स्वीकृति के बाद अक्टूबर 2024 में जांच शुरू हुई पर फरवरी तक तत्कालीन सरकार ने उसे आगे नहीं बढ़ने दिया पर अब हमें पत्रकारों से मालूम हुआ है की जांच पूरी हुई है और एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है।

जांच में यह आया सामने

जानकारी अनुसार कुल 3 लाख 81 हजार 539 असहाय महिलाएं इस पेंशन के लिए पंजीकृत थीं पर जांच में दो तरह की गड़बड़ी के साथ पाया गया की लगभग 60 हजार से अधिक पंजीकृत महिलाओं के केस फर्जी हैं। इसके अलावा 22795 मामलों में डुप्लीकेट या अन्य गड़बड़ी भी हैं। मीडिया कर्मियों से मिली जानकारी अनुसार जांच में पाया गया की 60573 मामलों में जांच अधिकारी को पंजीकृत महिला के दिए पते पर ना वह मिलीं ना उनके वहां रहने का कोई प्रमाण मिला। अनेक मामलों में तो पते भी फर्जी मिले। सचदेवा ने कहा है की साफ दिख रहा है की 60 हजार से अधिक फर्जी असहाय महिलाओं के नाम पर लगभग रूपए 200 करोड़ से अधिक का वार्षिक घोटाला हुआ।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : यमुना में अवैध खनन पर दिल्ली सरकार सख्त