Aam Aadmi Party Won Punjab: पंजाब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ा

0
313
इशिका ठाकुर,करनाल:
Aam Aadmi Party Won Punjab: पंजाब चुनाव के बाद लगातार आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी में जाने के लिए छोटे बड़े नेताओं की होड़ लगी दिखाई दे रही है। हरियाणा में भी कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी का दरवाजा खटखटाने की फिराक में हैं। इस का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि जहां पंजाब चुनाव से पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी को अपने कार्यक्रमों में भीड़ दिखाने के लिए भाड़े के कार्यकर्ता बुलवाने पढ़ते थे तो वही आज पार्टी नेताओं के एक आवाहन पर सैकड़ों लोग जमा हो जाते हैं। राजनीतिक रुतबा बढ़ाने के लिए लोग आम आदमी पार्टी का रुख कर रहे हैं।

पार्षद बलविंदर सिंह आम आदमी पार्टी में हुए शामिल हो Aam Aadmi Party Won Punjab

इसी कड़ी में आज करनाल के वार्ड नंबर 2 से पार्षद बलविंदर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी दामन थामते हुए पार्टी में शामिल हो गए। पार्षद बलविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी की सदस्यता देने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद तथा हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता करनाल पहुंचे हुए। करनाल नगर निगम के वार्ड नंबर 2 से नगर पार्षद बलविंदर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सुशील गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई लोग पार्टी में आ सकते हैं जब उनसे पूछा गया कि अशोक खेमका भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं तो उनका कहना था कि इनके बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। जो भी कोई पार्टी की नीतियों से सहमत होकर पार्टी में आएगा उसका स्वगत होगा।

विरेन्द्र सिंह मेरे मित्र : सुशील गुप्ता  Aam Aadmi Party Won Punjab

एक अन्य सवाल के जवाब में बोलते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि विरेन्द्र सिंह मेरे मित्र हैं वह भी राज्यसभा सांसद थे और उन्होंने उन्हें अपने जन्मदिन का न्योता दिया है और 25 को मैं वहां जाऊंगा। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को लेकर पूछे गए एक सवाल पर बोलते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी नहीं है। वह केवल पार्टी के एक कार्य करता है और उनके द्वारा करनाल में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करना उनका निजी फैसला था इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। इसको लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नॉर्थ जोन प्रभारी बी के कौशिक, करनाल जिला प्रधान महेंद्र सिंह राठी तथा कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 2 के बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।
SHARE