Aaj Ka Mausam: दिल्ली, हरियाणा-पंजाब व उत्तर प्रदेश में ठंड का रेड अलर्ट

0
111
Aaj Ka Mausam
दिल्ली, हरियाणा-पंजाब व यूपी में ठंड का रेड अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), Aaj Ka Mausam, नई दिल्ली: उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में ठंड का रेड अलर्ट जारी है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आरेंज अलर्ट और हिमाचल ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, असम व पूर्वोत्तर के छह राज्यों में येलो अलर्ट है।

कोल्ड-डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति का अनुमान

आईएमडी अधिकारियों ने बताया है कि हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों और पूर्वी राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में एक-दो जगह कोल्ड डे रहने के आसार हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

जयपुर में सुबह 10 बजे तापमान 6.8 डिग्री दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह 10 बजे तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। जयपुर में 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। छत्तीसगढ़ में छतरपुर के बजावर में 19 जनवरी की रात को तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में आज 8-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

हिमाचल में सूखे जैसे हालात, टूटा 122 का रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश व बर्फबारी न होने के चलते 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। राज्य में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। हिमाचल में बर्फबारी न होने के कारण हरियाणा व पंजाब में ज्यादा ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। बीते कल के मुकाबले दोनों राज्यों में आज धुंध काफी कम रही। अमृतसर में सुबह विजिबिलिटी 600 मीटर रही, जो बीते दिन 25 मीटर थी। वहीं पटियाला और हरियाणा के अंबाला में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई।

एमपी व बिहार में बफीर्ली हवाओं ने बढ़ाई दुश्वारियां

उत्तर भारत से आ रही बफीर्ली हवाओं से पूरा मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। आज सुबह राजधानी भोपाल में सर्द हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई। ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, गुना समेत आधे प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। यहां कोहरे के साथ पाला गिरने के भी आसार हैं। बिहार में भी सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। आज राज्य के 38 जिलों में सीवियर कोल्ड-डे को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिन तक दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह-शाम ज्यादा ठंड और कंपकंपी महसूस होगी। अधिकांश जिलों में 24 जनवरी तक ऐसे हालात रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE