Eye Donation : 81 वर्षीय कृष्णा रानी ने मृत्यु उपरांत दो परिवारों को दी रोशनी

0
83
Eye Donation
Eye Donation

Aaj Samaj (आज समाज),Eye Donation, पानीपत : विराट नगर पानीपत की रहने वाली 81 वर्षीय माता कृष्णा रानी ने जीते जी तो पुण्य के कार्य किए ही, लेकिन मृत्यु के बाद अपने नेत्रों का दान किया। सिविल अस्पताल से आई टीम डॉक्टर केतन भारद्वाज और डा रामहेर वत्स ने जनसेवा दल के सहयोग से नेत्रों का दान करवाया। जब जन सेवा दल की टीम जहां पर मृत्यु होती है वहां जाकर उन्हें प्रार्थना करती है कि आप नेत्रों का दान करें, तभी यह लोग जागृत होते हैं।  आज की इस कलयुग समय में हर कोई इतना व्यस्त है कि किसी के पास भी दूसरों के लिए क्या अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं होता।

 

 

महान व्यक्ति जन्म जन्मांतर तक याद रखे जाते हैं

इस कलयुग समय में अपने परिवार के साथ-साथ समाज भलाई के कार्य करते रहना और समाज भलाई करते हुए इस शरीर को त्याग कर तब भी दूसरों के काम आना वह अपने आप में एक बेमिसाल बात है। जानकारी देते हुए जन सेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी ने कहा भलाई का कार्य करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। कुछ ऐसे महान व्यक्ति होते हैं जो जन्म जन्मांतर तक याद रखे जाते हैं। ऐसा ही महान कार्य 81 वर्षीय माता कृष्णा रानी ने किया। हमेशा मानवता की सेवा में योगदान देते रहे और मरने के बाद भी आंखें दान करके महान कार्य किया। आंख दान से दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी मिलेगी। जनसेवा दल की टीम ने डॉक्टर केतन भारद्वाज और डॉक्टर रामहेर का धन्यवाद किया। जन सेवा दल के अशोक अरोड़ा, कमल गुलाटी, ओमप्रकाश, राजपाल ने परिवार को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया।

SHARE