75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान

0
195
75 Lakh Surya Namaskar Campaign
75 Lakh Surya Namaskar Campaign
  • इस अभियान के तहत सभी स्कूल व कालेजों में 14 तक प्रतिदिन करवाएं सूर्य नमस्कार : डीसी
    नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
    आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 12 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाए जा रहे देश के 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत जिला के सभी स्कूलों और कालेजों में बच्चों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करवाएं। सभी अध्यापक व बच्चों का 75 लाख सूर्य नमस्कार हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर पंजीकरण भी अवश्य करवाएं।

स्कूल व कालेजों में 14 तक प्रतिदिन करवाएं सूर्य नमस्कार : डीसी

डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा कालेजों में 14 फरवरी तक सूर्य नमस्कार करवाना अनिवार्य है। प्रतिदिन होने वाले रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा जिला आयुर्वेद अधिकारी की ईमेल डीएओएवाईयूएसएच डॉट एनएनएल एट जीमेल डॉट कॉम पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार नहीं करवाने वाले स्कूल व कालेजों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम में युवाओं में फिटनेस को प्रोत्साहन देने के लिए 108 सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार 14 फरवरी ही नहीं अपितु हमें प्रतिदिन करना चाहिए। सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है।

75 लाख सूर्य नमस्कार हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर करवाएं रजिस्ट्रेशन

यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम करा देता है। इसके दैनिक अभ्यास से हमारा शरीर निरोगी, स्वस्थ और चेहरा ओजपूर्ण हो जाता है। महिलाएं हों या पुरुष, बच्चे हों या वृद्ध, सूर्य नमस्कार सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है। सूर्य नमस्कार से हमारा शरीर पूरे दिन स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है तथा पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार वजन कम करने में मदद करता है। पाचन और भूख में सुधार करता है। शरीर को लचीला बनाता है। शारीरिक और मानसिक मजबूती बढ़ाता है। बॉडी पोस्चर को बेहतर करता है और बैलेंस बनाने में मदद करता है।

डीसी ने कहा कि आमजन भी 75 लाख सूर्य नमस्कार हरियाणा डॉट कॉम वेबसाइट पर पंजीकरण कर सूर्य नमस्कार करें। उन्होंने कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा। इसलिए हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आरपीएस के खिलाड़ियों ने जीते दो मेडल

ये भी पढ़ें : किन्नरों की मनमानी राशि लेने से परेशान लोगों ने व्यापार मंडल में दी शिकायत

ये भी पढ़ें : खेतीहर मजदूरों को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE