शिक्षा मंत्री कंवपाल व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा 42nd Foundation Day of BJP

0
332
42nd Foundation Day of BJP
42nd Foundation Day of BJP

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
42nd Foundation Day of BJP : भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में अपना 42वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया। उसी कड़ी के अंतर्गत जगाधरी शिवपुरी सोसाइटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री कंवरपाल पहुंचे व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग रहे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अपने संबोधन में कहा कि तीन वजहों से महत्वपूर्ण है भाजपा का स्थापना दिवस, पहला- देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

दूसरा कारण- तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण- कुछ समय पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार वापस लौट गई हैं। तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी की संख्या 100 पर पहुंची है।

Read Also: प्रो. राजबीर सिंह ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट (आईएचटीएम) में एडवेंट 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया: Maharishi Dayanand University

परिवारवादी पार्टियों ने नहीं बढऩे दिया देश के युवाओं को भी कभी आगे (42nd Foundation Day of BJP)

उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ-साथ चलते हैं, लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की। परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढऩे दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है, गरीबों के लिए काम करना भाजपा के मूल संस्कार है।

गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं : शिक्षा मंत्री कंवरपाल

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। इसलिए आज गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ ही महिलाएं भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई हैं वो नए युग की ताकत का प्रतिबिंब है। पिछले कई चुनावों में हमने लगातार देखा है, भाजपा का विजय तिलक करने के लिए सबसे आगे हमारी माताएं-बहनें आती हैं।

ये केवल एक चुनावी घटना भर नहीं है,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा के 42 वर्ष विचारधारा आधारित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल रूपी विशाल वटवृक्ष में परिवर्तित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को नमन, भाजपा का सबसे मजबूत पक्ष उसका कार्यकर्ता है। (Latest Yamunanagar News)भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

इस दौरान ये सभी रहे उपस्थित (42nd Foundation Day of BJP)

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग, चेयरमैन मनोज गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, प्रियंक शर्मा, सीमा गुलाटी, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूनम अग्रवाल, राहुल गढ़ी बंजारा, कपिल मित्तल, कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, अशोक मेंहदीरत्ता, जगदीश विधार्थी, पीयूष गोगियन, अंकित शर्मा, दीपक पंडित, शक्ति जैलदार, राजन बजाज, दर्पण गर्ग, संजय राणा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also:महाविद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से प्रारम्भ,अनुपस्थित रहने पर काटे जाएंगें नाम Start Of Studies In College

Read Also: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार Cheating In Name Of Getting A Job

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE