20 May Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी कुछ जगह हीटवेव का अलर्ट

0
163
20 May Weather Update
देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी कुछ जगह हीटवेव का अलर्ट

Aaj Samaj (आज समाज), 20 May Weather Update, नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और विभाग ने कहा है कि 22 तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आईएमडी ने 22 मई से पहले कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 22 मई तक लोगों को हीटवेव की मार झेलने पड़ सकती है। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 23 मई के बीच हीटवेव की स्थिति रहने के आसार हैं।

  • अंडमान-निकोबार पहुंचा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
  • हरियाणा में महेंद्रगढ़ पंजाब में समराला सबसे गर्म 
  • 23 मई रात तक पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर में  42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ रही है और अगले दो दिन गर्मी अधिक रहेगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इसके बाद अगले सप्ताह एक बार फिर बारिश हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के नानकोवरी द्वीप पर दस्तक दे दी। यहां मानसूनी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। इससे देश में चार महीने के बरसात के मौसम के लिए माहौल बन गया है। सामान्य रूप से पोर्ट ब्लेयर में मानसून के दस्तक देने की तारीख 21 मई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में इन क्षेत्रों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के बढ़ने की उम्मीद है।

हरियाणा-पंजाब में 23 मई से गर्मी से राहत के आसार

हरियाणा-पंजाब में भी तेज गर्मी पड़ रही है। अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा। हरियाणा में अगले तीन दिन तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। राज्य के कुछ शहरों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।

26 मई को सक्रिय हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 मई रात तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 26 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। दोनों विक्षोभ मिलने के कारण 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश होगी। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब में समराला का सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :  Coronavirus India 20 May Report: देश में कोरोना संक्रमण के 782 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें :  Chandigarh University मोहाली में हाजिरी पूरी नहीं करने पर छात्रों ने प्रोफेसर को पीटा, गंभीर

यह भी पढ़ें : Cannes 2023 Updates: कान्स में हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने बिखेरे जलवे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE