सितंबर से दौड़ेंगी रोहतक से गुजरने वाली 13 पैसेंजर ट्रेनें

0
322
13 passenger trains passing through Rohtak will run from September
रोहतक:
रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर लंबे समय से पैसेंजर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना महामारी के बाद से बंद पड़ी रोहतक से गुजरने वाली 13 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के प्रवक्ता दीपक ने बताया कि यह ट्रेनें सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रैक पर वापस लौटेंगी। इनमें पानीपत-रोहतक, रेवाड़ी-रोहतक, जींद-रोहतक-जींद, भिवानी-रोहतक-भिवानी, भिवानी-दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। यह सभी ट्रेन 1 से 4 सितंबर के बीच चल जाएंगी।

यह ट्रेनें चलेंगी

ट्रेन संख्या – रूट कब से चलेंगी
04978 – भिवानी – रोहतक 4 सितंबर
04977 – रोहतक- भिवानी 3 सितंबर
04962 – भिवानी – रोहतक 2 सितंबर
04969 – दिल्ली – भिवानी 2 सितंबर
04983 – रोहतक-पानीपत 2 सितंबर
04973 – रोहतक -जींद 2 सितंबर
04981 – रोहतक- जींद 3 सितंबर
04982 – जींद- दिल्ली 1 सितंबर
04975 – रोहतक-भिवानी 2 सितंबर
04974 – भिवानी- रोहतक 2 सितंबर
04979 – रेवाड़ी- रोहतक 3 सितंबर
04980 – रोहतक- रेवाड़ी 2 सितंबर
04984 – पानीपत -रोहतक 2 सितंबर

14 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन

रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर बताया कि ट्रेन नंबर 54641 -54642 (दिल्ली-फिरोजपुर) सवारी गाड़ी के स्थान पर 14 अगस्त से दिल्ली से बठिंडा के बीच गाड़ी नंबर 20409 दिल्ली-बठिंडा व 20410 बठिंडा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी दिल्ली जंक्शन से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.13 बजे रोहतक जंक्शन पर रुकेगी व शाम को गाड़ी नंबर 20410 (बठिंडा-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शाम 6.40 बजे रोहतक से प्रस्थान कर 8.20 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी दिल्ली से बठिंडा के बीच रोहतक, जींद व जाखल स्टेशन पर ही रुकेगी।
SHARE