113 year old Ram Lal Passed Away: 113 वर्षीय वैध राम लाल का निधन 

0
536
113 year old Ram Lal Passed Away

स्वतंत्रता सेनानी व हिंदी आंदोलन में निभाई थी मुख्य भूमिका  

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
113 year old Ram Lal Passed Away: यमुनानगर के मॉडल टाउन के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी व हिंदी आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले 113 वर्षीय वैध रामलाल का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

26 अप्रैल 1908 में  पाकिस्तान में हुआ था जन्म 113 year old Ram Lal Passed Away

वैध राम लाल के रिश्तेदार नरेश उप्पल ने बताया कि 26 अप्रैल 1908 में  पाकिस्तान जिला जेलम में उनका जन्म हुआ और देश में बंटवारे के  बाद वैध रामलाल यमुनानगर में बस गए थे। हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमला वर्मा को वैध रामलाल ने गोद लिया हुआ था। वैध राम लाल के परिवार में उनकी पत्नी, दो लडक़े और एक लडक़ी है।

24 मई को लगवाई थी कोरोना वैक्सीनेशन की डोज 113 year old Ram Lal Passed Away

24 मई को 112 वर्ष की आयु में वैध रामलाल ने कोरोना वैक्सीनेशन की डोज लगवाई थी। वह अभी तक पूरी तरह सक्रिय थे। उच्च कोटि के वैध थे और नब्ज देखकर रोगी की तकलीफ बता कर उसका इलाज करते थे। पिछले कई वर्षों से वह मॉडल टाउन में लोगों को निरोग करने में अपनी भूमिका निभा रहे थे। पिछले 85 वर्षों में वह बिना किसी फीस के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करते थे।
उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। वैध राम लाल का 27 फरवरी को सुबह 9 बजे यमुना घाट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
SHARE