Karnal News: करनाल में सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

0
84
Karnal News: करनाल में सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
Karnal News: करनाल में सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

गांव हथलाना की घटना, ग्रामीणों का मानना सांप काट ले तो नहीं होती मौत
Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के करनाल में एक 10 वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची अपने भाई- बहनों के साथ खेत में खेल रही थी। उसे सांप के काटने का अंदेशा ही नहीं हुआ। उसने सोचा शायद कोई काटा चुभ गया होगा। घटना करनाल के गांव हथलाना की है। वहीं ग्रामीणों को कहना है कि मान्यता रही है कि गांव में अगर किसी को सांप काट ले तो उसकी मौत नहीं होती थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार गांव हथलाना निवासी 10 वर्षीय लक्षिता शुक्रवार की शाम खेतों में अपने तीन अन्य भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह दूसरी तरफ चली गई। अचानक उसे पैर के अंगूठे में कुछ चुभा। खून निकलते देख उसने वहीं खेत में पानी से पैर धोया और घर आकर बताया कि पैर में कुछ लग गया है। मां ने भी हल्के में लिया और सोचा कांटा लगा होगा। लक्षिता ने कपड़ा फाड़कर खुद ही पट्टी कर ली और दोबारा खेतों में खेलने लौट गई।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

करीब दो घंटे बाद लक्षिता को अचानक चक्कर आए और उल्टियां होने लगीं। मुंह से झाग निकलने लगी। बच्ची की हालत देख घरवालों को चिंता हुई। उसका पिता होमगार्ड में कार्यरत है, वह ड्यूटी से लौटा तो बेटी की हालत देख तत्काल करनाल के एक निजी अस्पताल में ले गया। लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि बच्ची को कोबरा ने काटा था। पैर के अंगूठे पर सांप के डंसने के निशान भी मिले।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : नशे में दी दिल्ली सीएम को मारने की धमकी, काबू

ये भी पढ़ें : हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री पार, कल से चलेंगी लू