इनेलो के युवा नेता कर्ण चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा

0
339
youth leader karn chautala
इशिका ठाकुर,करनाल:
हरियाणा के जिले करनाल में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की युवा प्रभारी की बैठक आयोजित हुई। इनेलो के  युवा नेता कर्ण चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने आप, भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कर्ण चौटाला ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को मजबूत करने के लिए योजना बनाई है। युवाओं से उनकी समस्याओं को समझा है। कैसे उनकी आवाज का उठाया जाए। जिसमें हर जिले के प्रभारी लगाए गए हैं। ये वो लोग हैं जो लंबे समय से इनेलो के साथ काम कर रहे हैं। पहले भी पंचकुला में प्रदर्शन किया था।

“कोर्ट पर पूरा भरोसा”

youth leader karn chautala

आय से अधिक संपत्ति के सवाल पर बोले कि हमारे को कोर्ट पर पूरा भरोसा है। किसी प्रकार की चिंता की जरुरत नहीं है। इस केस में चौटाला साहब पहले भी कुछ सजा काट चुके हैं। पहले भी ऐसा षडयंत्र हो चुका है। अब भी ऐसा ही षडयंत्र बनाया जा रहा है। 26 को जो भी फैसला आएंगे। उसको माना जाएग। पहले की तरह अभी भी इनेलो परिवार मजबूती से रहेगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश में समर्थन को बढ़ने पर बोले कि आप पार्टी एक हव्वा है।
जो पंजाब चुनाव से शुरू हुआ था। इसके बाद एसवाईएल, चंडीगढ़ पर जो बयान दिए है। उसको लेकर उनका चेहरा सामने आया है। दिल्ली चलाना आसान था। पंजाब में अभी आएं हैं। देखिए कब तक चल पाएंगे। दिल्ली में 1200 स्कूल हैं और पंजाब में 18 हजार स्कूल हैं। मीटिंग के बारे में कहा कि आज युवा प्रभारियों की मीटिंग ली है। जो अपने अपने जिलों में बैठक करेंगेे और युवा संगठन को मजबूत करेंगे। इनेलो और जेजेपी के एक होने पर कहा कि दो सोच कभी एक नहीं हो सकती।
SHARE