होली पर्व पर युवा महिलाओं ने उठाया सत्संग और कीर्तन का लुत्फ़ 

0
76
Young women enjoyed satsang and kirtan on Holi festival
Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत:  अकसर ऐसा मानते हैं कि सत्संग और कीर्तन हमेशा वृद्धजनों के लिए होते हैं, लेकिन पानीपत की युवा पीढ़ी ने इसे गलत साबित कर दिया है। पानीपत की युवतियां सत्संग और कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में, कई महिलाएं एकत्रित हुईं और होली कृष्ण कीर्तन का आयोजन किया। सभी महिलाओं का फूल माला और चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सत्संग में इस्कॉन मंदिर समूह को बुलाया गया था। सभी युवतियों ने पीले और नारंगी रंग की थीम पहनी थी, क्योंकि यह कृष्ण जी का रंग है। सभी ने डांडिया का खूब लुत्फ उठाया और सबने मिलकर बहुत फूलो की होली खेली।
सभी ने कृष्ण की धुनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन कृष्ण जी की आरती और भोग प्रसाद के साथ हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मेयर अवनीत कौर, स्वाति गोयल, अमीषा और मोनिका विज, सोनिया, ख्याति, मल्लिका, आयुषी, गौरिका, निधि, संचिका, अंबिका ,शेली, किरण, रितिका, प्रीति, मिलन आदि ने भाग लिया। ये कार्यक्रम ओमाया मॉडल टाउन में किया गया। लड़कियों ने कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए केक भी काटा और अंत में सभी को लंगर प्रसाद परोसा गया और गुंजिया और लड्डू का प्रसाद दिया गया। जिस तरह से ये युवा पीढ़ी संगीत और भजन का चलन अपना रही है, सभी लोगो  को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यह करना चाहिए क्योंकि यह मानसिक विकास और आध्यात्मिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
SHARE