Naari Kalyan Samiti : की ओर से “फूलों की होली” कार्यक्रम आयोजित 

0
66
Naari Kalyan Samiti
Aaj Samaj (आज समाज),Naari Kalyan Samiti,पानीपत : प्रत्येक त्योहार की भांति इस बार भी नारी कल्याण समिति की ओर से समिति की सदस्या संगीता अरोड़ा के निवास स्थान पर “फूलों की होली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य होली पर्व को पिचकारी या रंगों से नहीं बल्कि फूलों से मना कर पानी बचाने का सन्देश देना था। कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र से किया गया। तत्पश्चात एकता की जोत के सम्मुख समिति की प्रार्थना सदस्याओं द्वारा की गईं। इस बार मुख्य यजमान संगीता अरोड़ा द्वारा नियमित समय पर आने वाली सात सदस्याओं को पुरस्कार दिए गए। समिति के आगामी समय पर किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स पर विचार विमर्श किया गया और तय किया गया कि आगामी बैसाखी ज्योतिका सक्सेना के निवास स्थान पर मनाई जाएगी।

अब न वो रंग रहा न अबीर और गुलाल रहा

संगीता अरोड़ा ने होली पर्व के उपलक्ष्य में घर और अपने मंदिर को फूलों से सजाया। समिति की प्रधान कंचन सागर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति होली पर्व की महिमा बताते हुए कहा, त्यौहार हमारी संस्कृति हैं जो आपसी प्रेम,भाई चारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। कंचन सागर ने आगे बताया कि होली पर धमाल काफी होता है, बावजूद इसके बुजुर्गों का कहना है कि अब न वो रंग रहा न अबीर और गुलाल रहा। अब एक दिन ही रंगों की वर्षा होती है, जबकि उनके समय में 15 दिन पहले ही रंगों की वर्षा शुरू हो जाती थी। अब होली पर रंजिशें निकाली जाती हैं, जबकि उनके ज़माने में होली ऐसा त्योहार था जिस पर पुरानी रंजिशें, गिले-शिकवे दूर हो जाया करते थे। सुमन सिंगला और ज्योतिका सक्सेना ने कहा कि हम ने तो गुलाल से एक दूसरे को टीका लगाते हुए आपसी प्रेम को बढ़ावा दिया है। संगीता अरोड़ा ने कहा आज होली का उत्सव ब्रज की होली की याद दिलाता है। होली के त्योहार की महिमा का बखान करते हुए सर्वप्रथम राधा-कृष्ण जी को गुलाल का टीका लगा कर सखियों संग फूलों की होली खेली गई।

होली उत्सव पर होली के गीत व भजन गाए

कृष्ण-राधा की भूमिका निभाते हुए सखियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। माधवी वर्मा और रश्मि अखौरी ने होली उत्सव पर होली के गीत व भजन गाए। सभी सखियों द्वारा बांके बिहारी कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन भजन ने नृत्य में चार चांद लगा दिए। होली उत्सव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कृष्ण राधा जी गोपियों संग रास रचा रहे हैं। सभी के चेहरों से अलग ही खुशी दिखाई दे रही थी। समिति की उप प्रधान ज्योत्स्ना गर्ग ने बताया हर वर्ष समिति त्यौहारों की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उत्सव धूमधाम से मनातीं आई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योजना रोहिला, शशि शर्मा, माधवी वर्मा, नीलम मेहता, संगीता अरोड़ा, कंवल सोई, रश्मि अखौरी, शोभा गोयल, नीलम नागपाल, सुमन शिंगला, नीतू छाबड़ा, रवि मल्होत्रा, ज्योति रहेजा, बिमला गुप्ता, नीलम मेहता, ज्योतिका सक्सेना, सुनीता गुलाटी, ज्योत्स्ना गर्ग शामिल रहीं।
SHARE