यमुनानगर : युवक ने 13 वर्षीय मासी की लड़की के साथ किया दुष्कर्म

0
401
rape
rape

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 13 वर्षीय अपनी मासी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 2015 में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपनी दो बेटियों के साथ अपने मायके में रह रही है। 2020 में उसका भांजा गांव खेड़की निवासी नरवैर सिंह उनके घर पर रहने के लिए आया। इस दौरान आरोपित ने उसकी 13 वर्षीय लड़की को बहला फुसला लिया। 10 जुलाई को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान आरोपित युवक ने उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

जिस कारण उसकी लड़की ने डर के कारण इस बारे किसी को नहीं बताया। इसके बाद युवक अपने घर चला गया। महिला ने बताया कि 8 अगस्त को आरोपित नरवैर अपने एक अन्य दोस्त के साथ रात को उनके घर पर आया। उसका दोस्त घर के बाहर पहरा देने लगा जबकि नरवैर सिंह उनके घर में घुस गया। इस दौरान आरोपित ने उसकी लड़की के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसकी लड़की के शोर मचाने पर जब उसकी मां कमरे में गई तो आरोपित उसकी मां को धक्का देकर मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने दोस्त के साथ वहां से भाग गया। उसने इस बारे अपनी लड़की से बात की तो उसकी लड़की ने उसे सारी बात बताई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ धारा 452, 506 व  छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

SHARE