यमुनानगर : महिला ने की आत्महत्या, बाथरूम में लटका मिला शव

0
228
suicide
suicide

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर :

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव चौराही में किराये के मकान में रह रहे जेबीटी शिक्षक प्रवीण बड़सी की पत्नी 30 वर्षीय मुकेश देवी ने आत्महत्या कर ली। बाथरूम में उसका शव लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया। हालांकि उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस को दिए बयानों में मृतका के भाई रमेश कुमार ने कहा कि मानसिक परेशानी में उनकी बहन ने आत्महत्या की है। जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।

मूल रूप से भिवानी के गांव बड़सी निवासी प्रवीण बडसी यहां शेरगढ़ गांव में बतौर जेबीटी लगा हुआ था। करीब चार साल से वह चौराही गांव में किराये के मकान में रह रहा था। मृतका के भाई हिसार के मिजार्पुर निवासी रमेश ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनकी बहन मुकेश देवी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी से उसे दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा अढाई वर्षीय आगेन व छोटा बेटा एलेश 14 माह का है। उसका शादीशुदा जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। कभी भी मुकेश देवी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। न ही ससुराल वाले उसे किसी भी तरह से परेशान करते थे। दो दिन पहले भी मुकेश देवी से बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी। सुबह उन्हें पता लगा कि बहन मुकेश देवी ने आत्महत्या कर ली है। मानसिक परेशानी की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

SHARE