यमुनानगर : पुराने नैशनल हाइवे व कई कालोनियों में जमा हुआ पानी

0
363
yamunanagar
yamunanagar

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
सुबह के समय कड़कती धूप व उमस से परेशान जिलावासियों को दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। सुबह आसमान साफ होने से धूप खिली हुई थी जिससे मौसम में काफी गर्मी थी। दोपहर तक आसमान में हल्की बादल बनने लगे। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। जिससे पारा गिर गया। कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। जो करीब एक घंटे तक चली। इससे किसानों ने राहत की सांस ली, वहीं शहर की नीची कालोनियों में पानी भरने से शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पुराने नैशनल हाइवे पर जमा हुआ पानी
एक घंटे की बारिश से कालोनियों के साथ मुख्य सड़कों व हाइवे पर भी पानी जमा हो गया। जगाधरी में छोटी लाइन पर मटका चौक के नजदीक जमा पानी में दोपहिया वाहन बंद हो गई। कई वाहन को पैदल खींचना पड़ा। जो पुर्जों में पानी भरने के कारण स्टार्ट नहीं हो पाए। शहर की कई दुकानों में पानी भर गया। पुराने हाइवे पर भी वाहन पानी में से गुजरते दिखाई दिए। माडल टाउन, चिट्टा मंदिर रोड, तिलकनगर, ससौली रोड पर दो फुट तक पानी जमा हो गया। ससोली रोड पर जमा पानी में कार बंद होने से यातायात प्रभावित हो गया। यमुना नदी में 48 सौ क्यूसिक, जबकि दो दिन पहले 352 क्यूसिक था। पश्चिमी यमुना नहर में 11 हजार क्यूसिक जबकि दो दिन पहले नौ हजार क्यूसिक था।

SHARE